सात साल के मासूम बच्चे का अपहरण करने के बाद 15 लाख की मांगी फि‍रौती न मिलने पर कर दी हत्‍या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बदमाश ने नौकर बनकर किसान के सात वर्षीय बच्चे की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। फिर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बदमाश को स्वाट और अरनिया थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़ के जंगल से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

15 जून को क‍िया गया था अपहरण… 

अरनिया थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी किसान राजेश चौहान के सात वर्षीय बेटे चिराग का बीते 15 जून को नौकर ने अपहरण कर लिया। पुलिस अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी थी। सोमवार की सुबह अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित इसनपुर गांव के पास पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार अपहरणकर्ता पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

अपहरण के दो घंटे बाद की हत्‍या… 

पूछताछ में अपहरणकर्ता ने अपना नाम अरुणचंद उर्फ आलोक जाटव पुत्र रामचंद निवासी ग्राम सियाखास थाना जवां जनपद अलीगढ़ बताया। अरुणचंद ने बताया कि अपहरण के दो घंटे बाद ही उसने बच्चे की हत्या कर दी थी और शव जनपद अलीगढ़ के थाना चंदौस क्षेत्र के गांव कसेरू के जंगल में ज्वार के खेत में दफना दिया था। पुलिस ने अपहरणकर्ता की पत्नी रजनी को उसके घर से हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर चिराग का शव ज्वार के खेत से बरामद कर लिया। शव से करीब 30 मीटर दूर बच्चे का एक पैर और चप्पल भी पुलिस को बरामद हुए। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर ने शव को नोंचा और पैर उठाकर दूर ले गए।

नौकर बनकर घर में करने लगा था काम…   

पीड़ित पिता राजेश चौहान ने बताया कि अरुणचंद तीन जून को उनके घर आया था और खुद को भूखा और लाचार बताया और खाना खाकर उनके घर में घरेलू काम करने लगा। 15 जून की दोपहर अरुण चंद ने उनका मोबाइल लिया और बाइक में पेट्रोल भराने की बात कहकर बेटे चिराग को अपने साथ ले गया था। 17 जून की दोपहर उनके ही मोबाइल से अरुणचंद ने उनके अन्य फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। 18 जून की शाम को फिरौती देने का वादा हुआ, लेकिन इससे पूर्व ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

74 लाख रुपये के मुआवजे पर थी बदमाश की नजर…    

बताया कि चिराग तीन भाई बहनों में इकलौता भाई था और कांवेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की परीक्षा दी थी। चिराग नौकर अरुणचंद से काफी घुल-मिल गया था। बता दें कि राजेश चौहान को जमीन का 74 लाख रुपये मुआवजा मिला है। जिस पर अरुण की नजर थी और फिरौती के लिए चिराग के अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।

पहले भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है बदमाश…

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया क‍ि पुलिस मुठभेड़ में अपहरणकर्ता गोली लगने से घायल हो गया है। अपहरण के दो घंटे बाद ही बच्चे की हत्या कर शव अलीगढ़ के चंदौस क्षेत्र में दफना दिया था। अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। अपहरणकर्ता सनकी किस्म का व्यक्ति है और साल-2016 में भी आरोपित ने छतारी क्षेत्र में ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था, जिसमें इसे आजीवन कारावास हुआ था, लेकिन वादी से साठगांठ कर हाइकोर्ट में इसकी सजा निरस्त कर दी गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000