अयोध्या किशोरी से दुष्कर्म के बारे में अखिलेश यादव के बाद अब अवदेश प्रसाद ने भी उठाई DNA टेस्ट की मांग, बोले- निर्दोष को न फंसाया जाए

लखनऊ। अयोध्या गैंगरेप कांड में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब फैजाबाद से सांसद अवदेश प्रसाद ने भी डीएनए टेस्ट की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष को ना फंसाया जाए। डीएनए टेस्ट करा लिया जाए। समाजवादी पार्टी पाड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। बीजेपी की तरफ से उठाए गए तस्वीर के मुद्दे पर अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘रोज कम से कम 500 लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं। हम फोटो को कैसे नकार सकते हैं।’

अयोध्या रेप केस के मुख्य आरोपी मोइद खान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘जहां तक इस घटना का सवाल है यह घटना बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए शब्द कम पड़ जाएंगे। इस घटना से संबंधित जो भी लोग हैं उनकी विवेचना की जाए, सत्य का पता लगाया जाए और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दिशा में पुलिस को भी चाहिए कि किसी भी दबाव में न आकर दूध का दूध और पानी का पानी अलग करें।

मामले को और स्पष्ट करने के लिए डीएनए टेस्ट करा लिया जाए

फैजाबाद सांसद ने कहा, ‘जहां तक पीड़िता का सवाल है, हम और हमारी पार्टी पूरी तरह से उसके साथ खड़े हैं। आज अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस पर राजनीति कर रही है। मेरा विनम्रतापूर्वक ऐसे लोगों से निवेदन है कि ये राजनीति का मौका नहीं है, संवेदना का है। दर्दनाक घटना हुई है, उसे न्याय दिलाने के लिए लगें और जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्दोष को फंसाया न जाए। इसे और स्पष्ट करने के लिए डीएनए टेस्ट करा लिया जाए।

अखिलेश यादव ने भी की डीएनए टेस्ट की मांग

इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप केस पर कहा था कि जिन पर भी आरोप लगा है, उसका डीएनए टेस्ट होना चाहिए और इंसाफ किया जाना चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा कि इस केस में सिर्फ आरोप लगाकर सियासत नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए। वहीं बीएसपी चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को घेरते हुए पूछा, ‘सपा सरकार में ऐसे कितने टेस्ट हुए हैं?’

मुख्य आरोपी पर बुलडोजर एक्शन शुरू

अयोध्या जिला प्रशासन ने 12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोपी मोइद खान की बेकरी को शनिवार को ध्वस्त कर दिया। अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया, “मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया गया है। इस बेकरी में एक बड़ा और एक छोटा कमरा था। बेकरी को अवैध रूप से एक तालाब के ऊपर बनाया गया था, जिसके चलते इसे ध्वस्त कर दिया गया है।”

इससे पहले, पुलिस ने बच्ची से बलात्कार मामले में 30 जुलाई को अयोध्या जिले के पूराकलंदर इलाके से बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोइद और राजू ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया। उन्होंने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई, जब हाल ही में मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। यह मामला तब राजनीतिक हो गया, जब दावा किया गया कि मोईद समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को विधानसभा में इस घटना का जिक्र किया और सपा पर निशाना साधा। योगी ने कहा, “यह अयोध्या का मामला है। मोईद खान समाजवादी पार्टी से है और अयोध्या सांसद की टीम का सदस्य है। उसे 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में संलिप्त पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।” मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पीड़ित बच्ची की मां से मिलने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची के स्वास्थ्य और उसकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

योगी से मिलने के बाद पीड़िता की मां ने मीडिया को बताया कि उसकी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए उसने सरकार से फांसी की सजा की मांग की है, इस पर मुख्यमंत्री जी ने भी आश्वस्त किया है कि बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बच्ची की मां ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर भी आश्वस्त किया है कि आरोपी मोईद खान की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

अयोध्या में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोइद खान भी शामिल हैं। उन्हें कई बार अयोध्या के सांसद के साथ देखा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, आरोप लग रहा है कि यह मामला गैंगरेप का है, जिसका वीडियो भी सपा नेता ने बनाया था।

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मोइद खान ने पहले लड़की का रेप किया और फिर घटना को रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं मिली जानकारी में दावा किया गया है कि आरोपी मोइद खान के साथ राजू खान नाम का उनका एक साथी भी साथ है। आरोप के मुताबिक, दोनों ने पीड़िता के साथ ढाई महीने तक सामूहिक बलात्कार करते रहे, मामले का पता तब चला जब वह गर्भवती हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राणा सांगा पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में याचिका दायर     |     संविधान के विरुद्ध है जस्टिस यशवंत वर्मा की शपथ,गुपचुप आयोजन से इलाहाबाद हाईकोर्ट बार नाराज     |     भाई के दोस्तों ने किशोरी से की घिनौनी हरकत : विरोध करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी     |     बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मचाही तबाही:12 बीघा फसल जलकर राख     |     15 दिन से लापता 8 साल के मासूम का कंकाल गेहूं के खेत से बरामद     |     दिल्ली पुलिस के एक और पिट में लगी भीषण आग, चपेट में आई 345 गाड़ियां; 260 स्कूटी और बाइक जली     |     प्रयागराज में सैयद सालार गाजी की मजार पर फहराए गए भगवा झंडे, जय श्री राम के लगे नारे     |     पुलिस ने वाहनों को चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार     |     प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत, 5 घायल     |     रामनवमी पर परिवार के साथ अयोध्या जा रहे इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000