यूपी पुलिस भैंस और कुत्ते के बाद अब खोज रही बकरी,टीमें दे रहीं दबिश

बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। भैंस, कुत्ता और गाय खोजने के बाद यूपी पुलिस अब बकरी की खोज में जुटी है। पुलिस की टीमें लगभग दो दर्जन बकरियों को खोज रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द बकरियों को खोज निकालेंगे और मालिक को सौंप देंगे। एक महिला के घर से उसकी बकरियां एक व्यक्ति गाड़ी में भर ले गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र का है। सिकहुला गांव की फुलरानी ने पुलिस से शिकायत की है। फुलरानी ने शिकायत में कहा कि 1 सितंबर की रात 2 बजे एक व्यक्ति मेरी 22 बकरियां चार पहिया गाड़ी से चोरी कर ले गया है। जब वह सो रही थी बकरियों की आवाज सुनकर नींद खुल गई। इसके बाद बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति बकरियों को चार पहिया गाड़ी से ले जा रहा था।

बकरियां चोरी होने पर फुलरानी ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग गया था। फुलरानी ने थाने में शिकायत कर पुलिस से बकरियों को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बकरियों की खोज शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द बकरियों को खोजकर फुलरानी को सौंप दिया जाएगा। जसपुरा इंस्पेक्टर राकेश कुमार सरोज ने बताया कि एक महिला ने अपने घर से बकरियों के चोरी होने की शिकायत की है।तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि खोजबीन के लिए टीम लगाई है। जल्द ही बकरियों को बरामद करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की भैंस चोरी का मामला सामने आया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए भैंस चोरों का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भैंस की खोज की थी। आजम खान के सत्ता में रहते उनकी भैंस खोजने के लिए पुलिस लगी थी। इसके बाद मेरठ में कमिश्नर के कुत्ते को खोजने के लिए पुलिस ने दिन रात एक कर दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000