सीएम योगी के मंडल बैठक के बाद बीजेपी विधायक ने कहा; जो केशव को बांधने चला, वो खुद केशव मौर्य के समर्थन में उतरे

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मेरठ मंडल के विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद गाजियाबाद के लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया। केशव प्रसाद मौर्य से जुड़े सवाल के संबंध में नंद किशोर गुर्जर ने कहा, ‘दुर्योधन केशव को बांधने चला था। खुद निपट गया। वह केशव चाहे द्वापर में हो या कलयुग में हो। केशव जी केशव जी हैं। सवा तीन सौ सीटें उनकी लीडरशिप में आई है। केशव जी का अपना एक अलग जलवा है। संगठन हमेशा बड़ा होता है। अगर संगठन नहीं होगा तो विधायक नहीं होंगे। सरकार कैसे बनेगी। आज के समय में अधिकारी दुर्योधन का रूप है और उनका ऑपरेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर तमाम मंडलों की बैठक हो रही है।

हमारे मंडल की भी बैठक थी। उसमें चुनाव के रिजल्ट पर आकलन निकाला जा रहा था। साल-2027 के चुनाव में अपनी सीटों को किस तरह से मजबूत किया जाए, जहां हमारा मार्जिन घटा है। वहां के कामों को लेकर यह बैठक की गई। आरक्षण को लेकर अफवाह फैलाई गई थी। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर सीएम योगी ने सबकी बात सुनी और और यह भी बताया गया कि जिलों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘समाजवादी पार्टी के कुछ एजेंट जो मलाईदार पदों पर रहे हैं, वे अधिकारी जिन्होंने सपा के समय में लूट मचाई थी, हमारी जीरो टॉलरेंस की सरकार है। वे भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव को हराने का पूरा प्रयास किया।

ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री ने इसलिए सबूत मांगा ताकि उनको जेल भेजा जा सके। उनकी नौकरियां से सस्पेंड किया जा सके लेकिन एक विधायक और संसद का किसी अधिकारी के खिलाफ कह देना ही पर्याप्त है। लोनी विधायक ने कहा, ‘हमारे ही क्षेत्र में एक ऐसे अधिकारी हैं, उनको हटाना तो दूर वह जिस तरह से निकलते हैं तो रोड खाली करवा दी जाती हैं। उनके आगे कोई नहीं निकल सकता। इस तरह के जितने भी अधिकारी हैं जो अपने आपको अंग्रेजों के समय का अधिकारी समझते हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री आवश्यक कार्रआई करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     काशी मेरी और मैं काशी का हूं-प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी     |     काशी में कदम रखते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी, गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश     |     पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के खुलासे पर पत्नी ने उठाए सवाल, पुलिस ने पुजारी का जारी कर दिया कबूलनामा वाला वीडियो     |     तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत,  3 गंभीर रूप से घायल     |     पुलिस ने जलती चिता पर पानी डाल कर बुझाई आग, फिर अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जानें क्या है मामला     |     दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; कार में बैठकर आए हमलावरों ने की 10 राउंड फायरिंग     |     करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम     |     अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा     |     नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000