मरने के बाद आखिरकार राजस्व विभाग और पुलिस ने वह चकरोड बनवाया जिसके लिए बुजुर्ग को देनी पड़ी थी,जान

अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम पंचायत के बहेलियापुर गांव में निकम्मे और नकारे राजस्व कर्मियों के सामने दबंगों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, जिसमें हल्का लेखपाल को भी बनाया गया है, आरोपी…

 
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार की दोपहर दबंगों ने राजस्वकर्मियों के सामने ही एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जिले के अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम पंचायत के बहेलियापुर गांव की है। यहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। वारदात रविवार 29 मई 2022 की दोपहर करीब 3.45 बजे की है। राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में हुई घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
 
हंगामा बढ़ता देख राजस्व कर्मी मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही अंतू समेत कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। मारपीट के आरोपित की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। बहेलियापुर निवासी 60 वर्षीय बृजलाल वर्मा का राम सजीवन वर्मा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बृजलाल ने एसडीएम को अर्जी देकर विवादित जमीन को नाप कर सीमांकन कराने की मांग की थी। रविवार को बृजलाल के अनुरोध पर क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य राजस्व कर्मचारी भूमि नापने के लिए बहेलियापुर पहुंचे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया।

खूनखराबा देख राजस्व कर्मचारी हो गए फरार…

देखते ही देखते राम सजीवन के घरवालों ने बृजलाल पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। उसकी इतनी पिटाई की गई कि वहीं उसकी मौत हो गई। खूनखराबा देख राजस्व कर्मचारी वहां से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही अंतु थाने की पुलिस वहां पहुंची और सूचना मिलने के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। आरोपित घर व गांव छोड़कर भाग गए हैं। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की बेरहमी करने वालों को सजा दी जाएगी। फिलहाल तहरीर के आधार पर केस लिखा गया है। पुलिस टीम हत्यारों की तलाश में लगी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000