प्रेमी से विवाद के बाद 12वीं की छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर दी जान

कानपुर में नवाबगंज क्षेत्र में ऑटो चालक प्रेमी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद 12वीं की छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि दवा लेने गई छात्रा का ऑटो चालक ने अपहरण किया और सुनसान जगह ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने बचने के लिए ऑटो से छलांग लगा दी। हालांकि जांच में चालक और छात्रा के बीच प्रेस-प्रसंग की बात सामने आने पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। गुजैनी क्षेत्र निवासी एक श्रमिक की 18 वर्षीय बेटी एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। बुधवार को तबीयत ठीक न होने की बात कहकर कॉलेज जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोपहर में विकासनगर में दवा लेने गई थी।

ऑटो करके घर आने के लिए निकली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि चालक उसे पत्रकारपुरम वाली सुनसान रोड पर ले जाने लगा। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। ऑटो न रोकने पर वह कूद गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। ऑटो चालक ही उसे हैलट ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर चालक को हिरासत में ले लिया। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि मामले में छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कल्याणपुर के उद्यान विहार लखनपुर निवासी ऑटो चालक नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विवाद के बाद ऑटो न रोकने पर कूदी…

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा का ऑटो चालक नीरज से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को भी छात्रा नीरज से मिली और उसके ऑटो में बैठकर घर आने लगी। इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया और वह उतरने की जिद करने लगी। नीरज ने ऑटो नहीं रोका तो वह कूद गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000