किन्नर से प्यार और फिर धोखा , शादी रचाने के बाद ऐंठे पैसे और युवक हो गया फरार

यूपी के कन्नौज जिले में एक ऐसा मामला सामने है जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह गया। एक युवक ने किन्नर को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसकी मेहनत की कमाई लेकर रफूचक्कर हो गया। यहां पर किन्नर काजल ने आमिर नाम के युवक पर आरोप लगाया कि उसने उसको प्यार का झांसा देकर शादी की और फिर उसकी जमापूंजी लेकर कन्नौज भाग आया। इसके बाद अपने प्यार और पैसे को वापस लेने के लिए किन्नर काजल आमिर के घर गई तो आनंद ने उसकी जमकर पिटाई की और भगा दिया। गंभीर हालत में काजल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल पूरा मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर जिला अस्पताल में खून से लथपथ काजल नाम की किन्नर ने अपनी आपबीती बताई तो हर कोई सुनकर सन्न रह गया। काजल ने बताया कि वह आजमगढ़ की रहने वाली है। वह मुंबई में मांग-मांग कर अपना पालन पोषण करती है। मुंबई में ही कन्नौज के रहने वाले आमिर नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी भी कर ली।

शादी के बाद दिखाया असली चेहरा

इसके बाद काफी समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन मौका पाकर आमिर ने अपना असली चेहरा दिखा दिया। उसने काजल की सारी जमापूंजी जिसमें 3 लाख 90 हज़ार रुपए थे, वो लेकर वह भाग गया। आमिर वहां से कन्नौज भाग आया। प्यार और पैसा पाने के लिए काजल, आमिर के घर कन्नौज आई। उसने आमिर से बहुत मिन्नतें कीं कि वह उसका उसके साथ रहे लेकिन आमिर ने उसकी एक नहीं सुनी।

आरोपी ने पीड़िता के साथ की मारपीट

इसके बाद काजल ने आरोप लगाया कि आमिर ने उसकी जमकर पिटाई की। काजल ने बताया कि मैं आमिर के घर अपना पैसा लेने गई थी। लेकिन उसने मुझे बहुत मारा और मुझको वहां से भगा दिया है। इसके बाद कुछ लोगों ने मुझे यहां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। काजल ने बताया कि जब आमिर से उसकी मुलाकात हुई थी तो वह उससे बहुत अच्छे से बात करता था। उसके साथ रहता था। काजल ने कहा की हम दोनों में प्यार हुआ और हम दोनों लोगों ने शादी भी कर ली थी, लेकिन मुझको नहीं पता था कि आमिर ऐसा निकलेगा और मुझको धोखा देकर मेरी मेहनत की कमाई लेकर भाग आएगा।

पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार`

वहीं अब किन्नर काजल ने कन्नौज कोतवाली में एक शिकायत पत्र देकर मामले में पुलिस से मदद और कार्रवाई की गुहार भी लगाई है। वहीं मामले पर कन्नौज कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला सज्ञान में आया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है और मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000