शव को सड़क पर रखकर हंगामा: व्यापारी के यहां करती थी काम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रिशा ने बताया कि दोपहर में अपार्टमेंट के सामने सड़क किनारे पिकअप में शव रखकर व्यापारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह घर पर नहीं थे। शाम तक इंतजार करने के बाद शव को सड़क पर रख दिया। पुलिस ने 10 मिनट के अंदर शव को किनारे किया। इसके बाद भीड़ ऑर्चिड अपार्टमेंट के गेट पर पहुंच गई।
परिजनों का आरोप है कि युवती अपार्टमेंट में रहकर काम करती थी तो उसका शव बिहार से कैसे मिला? कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में ऑर्चिड ग्रीन अपार्टमेंट के सामने रविवार की शाम 6:30 बजे एक युवती का शव रखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर सीओ कैंट के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाकर किनारे किया।
युवती कुछ समय पहले तक अपार्टमेंट में ही एक व्यापारी परिवार के घर काम करती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती ने बिहार में खुदकुशी की थी। करीब एक घंटे बाद परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस ने उन्हें समझाया और अंतिम संस्कार के लिए कुशीनगर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुर्मीपट्टी किरवनिया की नीतू साहनी (21) मोहद्दीपुर के ऑर्चिड अपार्टमेंट में एक व्यापारी परिवार के यहां नौकरानी का काम करती थी।
परिजनों का कहना है कि वह पिछले तीन साल से यहां काम कर रही थी। बहन रिशा ने बताया कि शनिवार की सुबह पिता के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। बताया गया कि नीतू की तबीयत खराब है और वह कुशीनगर के कप्तानगंज आ जाएं। जब वह कप्तानगंज गए तो वहां से पुलिस बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भितहा थाना ले गई। इसी क्षेत्र में उसका शव मिला था। वहां पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घर लेकर गए और फिर वहां से रविवार की दोपहर में गोरखपुर आ गए।
रिशा ने बताया कि दोपहर में अपार्टमेंट के सामने सड़क किनारे पिकअप में शव रखकर व्यापारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह घर पर नहीं थे। शाम तक इंतजार करने के बाद शव को सड़क पर रख दिया। पुलिस ने 10 मिनट के अंदर शव को किनारे किया। इसके बाद भीड़ ऑर्चिड अपार्टमेंट के गेट पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि युवती अपार्टमेंट में रहकर काम करती थी तो उसका शव बिहार से कैसे मिला? पिता अयोध्या साहनी ने आशंका जताई कि बेटी की हत्या की गई है। बहन रिशा ने कहा कि नीतू की गर्दन पर रस्सी के निशान थे।