पत्नी की हत्या के बाद लाश के पास बैठकर चार दिन तक पी शराब, शव के पास सोया और खाना भी खाया आरोपी

गाजियाबाद के मसूरी के मिसलगढ़ी स्थित आंबेडकर कॉलोनी में पत्नी सुनीता की हत्या करने के आरोपी सेल्समैन भारत सिंह को रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने चार दिन तक पत्नी का शव घर में ही रखा। उसका इरादा मौका मिलने पर शव को ठिकाने लगाने का था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इन चार दिनों में उसने पत्नी के शव के पास बैठकर कई बार शराब पी। भूख लगने पर खाना भी खाया। रात को बिस्तर पर शव के पास ही सोया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि उसने हत्या 28 फरवरी की रात में की थी। पुलिस को जानकारी तीन मार्च को मिली। शव से बदबू आने पर पड़ोसियों ने कॉल की थी। भारत सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या का कोई अफसोस नहीं हुआ। थोड़ी घबराहट जरूर हुई। इसे दूर करने के लिए उसने शराब पी। जैसे ही नशा उतरता, वैसे ही फिर से शराब पी लेता। किसी को शक न हो, इसलिए वह घर के बाहर भी गया और इस दौरान सामान्य व्यवहार किया। वह 29 फरवरी और एक मार्च को ड्यूटी पर भी गया था। उसने पुलिस को बताया कि वह बाहर से खाना लाता रहा। भूख लगने पर खा लेता था। पत्नी के शव के पास ही सोता था। नशे में होने की वजह से बदबू का अहसास नहीं होता था। उसने सोच रखा था कि तीन मार्च की रात को शव को रात में ले जाएगा और कहीं दूर फेंक आएगा।

सालभर पहले हुई थी दोनों शादी…

भारत ने पुलिस को बताया कि सुनीता उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। वह घर के पास ही परचून की दुकान करती थी। दुकान बंद होने की वजह से आसपास के लोग उसके बारे में पूछने आ रहे थे। इसलिए, वह दो दिन ड्यूटी पर गया ताकि किसी को शक न हो। भारत ने बताया कि वह शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता था।

गला दबाकर की थी हत्या…

भारत ने बताया कि उसकी शराब पीने की लत से सुनीता को गुस्सा आता था। कई बार झगड़ा हो चुका था। वह सुनीता से शराब के लिए रुपये मांगता था तो वह देने से मना कर देती थी। इससे उसे बुरा लगता था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। इसी वजह से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वह मूलरूप से हापुड़ के दरियापुर गांव का निवासी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000