चूहा-कुत्ता और बंदर की हत्या के बाद अब सांप की हत्या- पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में चूहा, कुत्ता और बंदर की हत्या के बाद शनिवार को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा से एक सांप की हत्या का मामला सामने आया। वीडियो प्रसारित होने के बाद पशु प्रेमी ने संज्ञान लेकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के बीट प्रभारी की ओर से थाना कादरचौक में आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिले में पशु क्रूरता के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। सक्रिय पशु प्रेमी इन मामलों का संज्ञान लेकर या तो खुद रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं या वन विभाग के कर्मी रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार‌ कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा में एक सेलर लगा है। सेलर ग्राम बिचौला के रहना वाला सुखवीर चलाता है। दो दिन पहले जब सुखवीर सेलर पर काम कर रहा था। उसी समय सेलर में एक सांप निकला। सुखवीर ने ग्रामीणों की मदद से सांप को बाहर निकाल दिया।

इसके बाद सुखवीर ने ग्रामीणों के सामने ही लाठी से सांप को मार डाला और सिर कूच डाला। वहां पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ में किसी ने सांप की हत्या करते हुए सुखवीर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा तक पहुंचा। जिस पर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की सूचना पर ककोड़ा बीट प्रभारी भुवन चंद्र वेलवाल मौके पर पहुंचे। साथ में पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा भी गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आरोपित की पहचान और नाम पता किया। इसके बाद कादरचौक थाने पहुंच कर आराेपित के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, पशु की हत्या करने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत आरोपित सुखवीर के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |     घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या, गांव के ही चार लोग नामजद; तलाश में जुटी पुलिस     |     एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली, बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज     |     टक्कर लगने के बाद दो ट्रकों में लगी भीषण आग, केबिन नें फंसा चालक, जिंदा जल गया, दो की हालत गंभीर     |     डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद, सीतापुर का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार     |     शादी के 18 दिन बाद घर पहुंची युवक की लाश, बस की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिवार में मचा चीत्कार     |     राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, अर्थिंग वायर लकड़ी के बोटे में बांध पटरी पर रखा     |     राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये, इनाम रखने वाला अमित चौधरी गिरफ्तार     |     नग्न अवस्था में आशा कार्यकर्ता का खेत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000