लव मैरिज के बाद युवक ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले में सात माह पहले प्रेम विवाह के बाद शौहर ने बीवी की गलाकाट कर हत्या कर दी और टुकड़ों में शव को ठिकाने लगाया। पुलिस ने आरोपी शौहर को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने उसके चार टुकड़े किए और फिर उन्हें बारी बारी से ठिकाने लगा रहा था। टुकड़ों में लाश को ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पति पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूला है कि सात महीने पहले किए गए प्रेम विवाह से खर्चे और पत्नी की डिमांड बढ़ गई है।

आरोप है कि डेयरी संचालक अरबाज ने अपने साथी के साथ मिलकर बीवी चाहत के चाकू से चार टुकड़े कर दिए। सात दिन पहले हत्या के बाद किराए के कमरे में गर्दन और दोनों हाथों के पंजे काटकर फेंक दिए। मृतका का धड़ काली नदी में ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं, उसका दूसरा साथी फरार हो गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों एक बोरे को नदी में फैली जलकुंभी से निकालकर नदी के अंदर बहाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नदी में शव को ठिकाने लगाने के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने अरबाज को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी शाहरुख फरार हो गया। पुलिस ने बोरे को खोल कर देखा तो उसमें गर्दन और दोनों हाथ के पंजे कटा एक महिला का शव मिला। पकड़े गए अरबाज ने पुलिस को बताया कि शव उसकी पत्नी चाहत का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक सप्ताह पहले अपने साथी के साथ मिलकर बीवी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव को बोरे में भरकर जलकुंभी में फेंका, लेकिन शव पानी नहीं डूब सका। इसके चलते वे शव को पानी में बहाने आए थे। आरोपी का कहना है कि सात महीने पहले ही दोनों ने परिजनों को बिना बताए प्रेम विवाह किया था। अलग-अलग जगह किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। बीवी खर्चे के लिए परेशान कर रही थी। महिला बिजनौर के कोटद्वार की रहने वाली बताई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि शाहरुख के पकडे़ जाने पर मृतका की गर्दन और हाथ के पंजों की बरामदगी हो पाएगी।

क्या था हत्या का कारण…

शहर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरबाज दूध की डेयरी चलाता है। वह दिन और रात में अपनी पत्नी के पास कुछ घंटे के लिए जाता था ताकि उसके परिवार वालों को शक न हो। पिछले काफी दिनों से चाहत उसके घर पर जाने की जिद कर रही थी। उसके खर्च भी अधिक थे। इस कारण दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था। इसी कारण उसने अपने साथी शाहरुख के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार किराए के कमरे में चाकू से उसकी गर्दन काटी और उसके पहचान छिपाने के उद्देश्य से सर और हाथ के पंजे काट दिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000