पति से मामूली कहासुनी के बाद, मानसिक रोगी महिला ने खुद को लगाई आग

गोरखपुर के रामपुर गोपालपुर गांव में परमा देवी (70) ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे खुद को आग लगा ली। गांववालों ने आग बुझाई और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परमा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रात में किसी बात पर पति से कहासुनी होने के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। वह घर पर पति के साथ रहती थीं, जबकि दोनों बेटे परिवार के साथ बाहर रहते हैं।जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर गांव की अनुसूचित जाति बस्ती टोला निवासी हंसराज अपनी पत्नी परमा देवी के साथ रहते थे।

उनके दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा मुंबई में रहता है और छोटा खलीलाबाद में रहकर बैंक में नौकरी करता है। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई थी। हंसराज जब सोने चले गए तो परमा देवी ने रात नौ बजे घर में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख हंसराज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक परमा बुरी तरह से झुलस चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परमा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

मानसिक स्थिति ठीक न होने से गांव में कर लेती थीं विवाद…

गांव वालों के मुताबिक, परमा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर में अकेले पति के साथ रहती थीं और अक्सर गांव वालों से भी झगड़ा कर लेती थीं। इस वजह से गांव वाले भी उनसे दूरी बनाकर रहते थे। शुक्रवार रात शोर सुनकर थोड़ी दूर पर मौजूद घर के लोग पहुंचे और गांववालों को बुलाए। आग को बुझाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दोनों बेटे परिवार के साथ बाहर रहते हैं। वह बीमारी से भी परेशान थीं। इस वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000