प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, हालत गंभीर

शहर से चार किलोमीटर दूर लक्षीराम नगला रोड से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर दोपहर में प्रेमी और प्रेमिका मिलने के लिए पहुंचे थे। किसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने पहले प्रेमिका की कनपटी पर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। वह घायल होकर गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

यहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। विकास खंड के ग्राम खानपुर कुर्मी निवासी आकाश राजपूत (20) निगोह रोड स्थित कोमिल सिंह शांति देवी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके साथ में ही विशुनगढ़ रोड निवासी पायल शाक्य (17) भी पढ़ती है। रविवार को आकाश पल्सर बाइक से लक्षीराम नगला रोड पर पहुंचा था। यहीं पर उसने पायल को मिलने के लिए बुला लिया। लक्षीराम नगला से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर 200 मीटर अंदर कमरुद्दीन के खेत के पास बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।

आकाश ने तमंचे से पायल की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। दूसरी गोली उसने खुद की कनपटी पर मार ली। घायल आकाश घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा आकाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एसपी अमित आनंद व सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग की बात सामने नहीं आई। लड़के की हालत नाजुक है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000