छात्रा से छेड़खानी कर धारदार हथियार से किया सिर पर वार छात्रा को धमकी देकर मनचले घटनास्थल से भागे

लखनऊ, काकोरी। पारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत मायापुरम की एक कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी छात्रा से मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मनचलों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग निकले। हालांकि, देर रात पुलिस ने मनचलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पारा प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली युवती (25) बीए में पढ़ती है। सोमवार शाम वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि उसे अकेला खड़ा देख आदर्श अपने कुछ साथियों को साथ उसके पास पहुंचा और उस अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने लगा।

छात्रा के विरोध करने पर आरोपी अपशब्द कहने लगा। जब तक वह कुछ भांप पाती तब तक शोहदों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। आरोप है कि चीख-पुकार सुनकर परिजन बचाने पहुंचे तब आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। हालांकि, पड़ोसियों की अपनी तरह आता देख शोहदे धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग खड़े हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा को मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपियों पर संसुगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला     |     अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग     |     सपा पंचायत चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर,आरक्षण-परिसीमन पर रहेगी नजर,जानें किस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार     |     कौशांबी में दो समाज को लड़ा रहे दोनों डिप्टी सीएम,आखिर किस मामले में भाजपा को लपेट रहे अखिलेश यादव     |     फर्जी आय-जाति,जन्म प्रमाणपत्र और‌ आधार कार्ड बनाने का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार     |     सिक्किम में हनीमून पर गए एक और दंपति लापता,ग्यारहवें दिन भी पता नहीं लगने पर परिजन परेशान,बोले-एक चप्पल तक नहीं मिली     |     विधायक की बेटी ने फ्लैट में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, बाल पकड़ कर घसीटा, दी गालियां     |     मुंबई में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत,घटनास्थल पर अफरा-तफरी     |     पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000