योगी के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद भाजपा के एक विधायक का भी पत्र हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

लखनऊ। अभी योगी के राज्यमंत्री दिनेश खटीक का लेटर बम की आवाज खत्म भी नहीं हो पाई थी कि भाजपा के एक और विधायक का पत्र वायरल हो रहा है। ये पत्र उन्नाव जिले की सफीपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बंबा लाल दिवाकर का है। विधायक ने अधिशासी अभियंता अवनीश चंद्र अनुरागी पर असंसदीय भाषा का प्रयोग और अपमानित करने का आरोप लगाया है। इस पत्र में अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

उन्नाव के डीएम को लिखे गए पत्र में विधायक ने कहा है कि क्षेत्र में लोगों की बार-बार शिकायत आ रही थी कि ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं।इसके लिए मैंने अधिशासी अभिंयता को फोन किया। अधिशासी अभियंता ने कई घंटों तक मेरे फोन का जवाब नहीं दिया। उन्होंने जब मेरा फोन उठाया तो कहा कि क्या आप बिजली की समस्या के लिए ही विधायक बने हैं। अधिशासी अभियंता ने कहा कि मैं कोई लाइनमैन थोड़ी हूं जो आप मुझे बार-बार कॉल कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने मेरे अधिकारों का हनन किया है। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह अनुचित है। इसके लिए अधिशासी अभियंता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि अधिशासी अभियंता ने जनप्रतिनिधि के साथ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। वह अपने दायित्वों का निर्वहन करने में अक्षम प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में जनहित से जुड़े काम करने में दिक्कत हो रही है।

बता दें कि योगी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गृह मंत्री अमित शाह को अपना इस्तीफा भेजा है। दिनेश खटीक ने ये कहते हुए पद छोड़ा है कि वह दलित हैं, इसलिए उन्हें नजरअंदाज किया गया है। दिनेश खटीक ने अपने पत्र में लिखा कि कि मैं दलित समाज से हूं। इसलिए मेरी अनदेखी  की गई। नमामि गंगा और हर घर जल योजना में नियमों की अनदेखी हो रही है। साथ ही ट्रांसफर और पोस्टिंग में जमकर रिश्वत लिया गया जो भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। मैं दलित समाज से हूं। इसलिए मेरी बात नहीं सुनी जाती है। मेरी अनदेखी से दलित समाज आहत है। मेरा कोई मंत्री के तौर पर अस्तित्व नहीं है। मेरे लिए राज्य मंत्री के तौर पर काम करना दलित समाज के लिए बेकार है। न मुझे बैठक में बुलाया जाता है न ही मुझे मेरे मंत्रालय में हो रहे कार्यों के बारे में बताया जाता है। मैं आहत होकर अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। दिनेश खटीक मामले में सूत्रों के हवाले से ताजा जानकारी आई है कि बुधवार देर शाम जेपी नड्डा और दिनेश खटीक के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दिनेश खटीक ने इस्तीफे की वजह सरकार में की जा रही अनदेखी को बताया है। दिनेश खटीक ने दलित विरोधी राजनीति का भी आरोप लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000