चमत्कारिक सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर पहुंचकर अफजाल अंसारी ने बुढ़ियामाई का किया दर्शन,फोटो वायरल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी से चुनाव जीतने के बाद अफजाल अंसारी एक बार फिर से क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को गाजीपुर में हराने के बाद अफजाल अंसारी का अब एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।इस फोटो में अफजाल अंसारी यहां के चर्चित और प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ में बुढ़ियामाई के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।अफजाल अंसारी मठ के पीठाधीश्वर भवानी नन्दन यति महाराज से भी मिलते हुए नजर आ रहे हैं।अफजाल अंसारी ने मंदिर में दर्शन करके आशीर्वाद लिया और पीठाधीश्वर भवानी नन्दन यति महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

आपको बता दें कि जिस मठ में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने अपना शीश झुकाया है वह मठ गाजीपुर के जखनियां क्षेत्र के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र में है।माना जाता है कि ये मठ 1 हजार साल से भी ज्यादा प्राचीन है।यहां मां दुर्गा बुढ़िया माई के तौर पर विराजमान हैं और उनकी पूजा की जाती है।पूरे क्षेत्र के लिए ये काफी अहम और लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भी अक्सर मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए यहां आते हैं।माना जा रहा है कि मोहन भागवत 1 जुलाई के दिन भी माता का दर्शन करने के लिए यहां आ सकते हैं।अब मोहन भागवत के आने से पहले ही गाजीपुर से सपा सांसद और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने यहां आकर अपना शीश झुकाया है और आशीर्वाद लिया है।

सिर्फ यही नहीं बल्कि अफजाल अंसारी ने सिद्धापीठ के पीठाधीश्वार के चरणों में अपने सहयोगियों के साथ बैठकर फोटो भी क्लिक करवाया है।अब यही फोटो गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र में खूब वायरल हो रही है।सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा की जा रही है। मठ दर्शन को लेकर अफजाल अंसारी ने कहा कि वह इस्लाम के अनुयायी हैं।मगर वह हर धर्म को मानते हैं।अफजाल अंसारी ने साफ कहा कि जो भी अपने धर्म में आस्था रखता है, वह सभी धर्मों का सदैव सम्मान करता है।मैं भी उनमें से एक हूं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000