यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी: 30 से अधिक जिलों में रेड अलर्ट, लखनऊ समेत कई शहरों में तेज बारिश की चेतावनी
राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो दिन से हो रही बारिश ने उमसभरी गर्मी से राहत दी है। शनिवार को 33.3°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
लखनऊ में भी जमकर बरसेंगे बादल, रविवार को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है…
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है। लोगों को यात्रा और खुले में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी इन जिलों में भी प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3–4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।