आर‌एलडी-भाजपा गठबंधन की अटकलों के बीच बोलीं अनुप्रिया पटेल, एनडीए में जयंत चौधरी का स्वागत है

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच एक सीट को लेकर बात नहीं बनती हुई नजर आ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। रालोद और सपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी चर्चा है कि जयंत चौधरी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच एनडीए में शामिल होने को लेकर बातचीत चल रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से जयंत चौधरी को पश्चिमी यूपी की चार लोकसभा सीटों का ऑफर दिया गया है। इन खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने जयंत चौधरी का एनडीए में स्वागत किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैंने मीडिया रिपोर्ट पढ़ी है,जिसमें कहा गया है कि आरएलडी एनडीए परिवार में शामिल होने जा रही है। मैं अपनी पार्टी की ओर से उनका स्वागत करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि मुझे आरएलडी और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में जानकारी नहीं है। मैं यूपी या कहीं और से किसी भी पार्टी का एनडीए में शामिल होने का स्वागत करूंगी ताकि एनडीए मजबूत हो।

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जाट और मुस्लिम बाहुल्य इलाका माना जाता है। पश्चिमी यूपी में लोकसभा की कुल 27 सीटें हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 19 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। 8 सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा किया था। इनमें 4 समाजवादी पार्टी और 4 बहुजन समाज पार्टी के खाते में आई थी,लेकिन राष्ट्रीय लोकदल किसी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।यहां तक कि जयंत को पश्चिमी यूपी में जाट समाज का भी साथ नहीं मिला था। यही नहीं 2014 के चुनाव में भी जयंत को निराशा हाथ लगी थी और एक भी सीट नहीं मिली थी। इसलिए संसद के निचले सदन में अगर पार्टी की उपस्थिति चाहिए तो भाजपा के साथ जाना जयंत की सियासी मजबूरी भी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000