लखनऊ में ट्रेन पलटाने की कोशिश,10 किलो के लकड़ी के टुकड़े पर चढ़ी बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, बड़ा हादसा होने से बचा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शरारती तत्वों द्वारा ट्रेन पलटाने की लगातार कोशिश की जा रही है। यूपी में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई है।रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रखा हुआ मिला है।चलती ट्रेन से लकड़ी का टुकड़ा टकरा गया। लखनऊ- दिल्ली रेल मार्ग पर बड़ा हादसा होने से बचा है।

एक्सप्रेस ट्रेन में फंसा लकड़ी का टुकड़ा

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मलिहाबाद और काकोरी रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखा गया था। लकड़ी का टुकड़ा बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में फंस गया था। दो फीट लंबे और 10 किलो वजनी लकड़ी के टुकड़े से‌ ट्रेन टकरा गई।हालांकि लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा हादसा होने से सच गया। घटना के तुरंत बाद स्टेशन मास्टर को अप व डाउन ट्रैक के लिए चेतावनी जारी की गई। ट्रैक की जांच के दौरान अप ट्रैक पर भी लकड़ी की टहनी मिली। लगभग दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा।

रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया था गैस सिलेंडर

बता दें कि बीते माह सितम्बर में कानपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था।भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस पलटने से बच गई थी। रेलवे ट्रैक पर भरा गैस सिलिंडर रखा गया था। बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन भरे हुए गैंस सिलिंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई। इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। इस तरह बड़ा हादसा होने से बच गया था।

रायबरेली में मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश

बता दें कि इसके पहले रायबरेली में मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश की गई थी। लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी सीमेंटेड स्लीपर से टकरा गई थी। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000