पुलिस और दो बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली वहीँ दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपराधियों के खात्मे और यूपी को अपराध मुक्त करने को लेकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसे लेकर प्रदेश में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जालौन पुलिस ने जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बदमाश का एक साथी भागने में सफल रहा। दोनों तरफ से गोली चलने से बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ डकोर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित जंगल के पास हुई, जहां वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश जावेद उर्फ डुकरिया पुत्र बाबूद्दीन अपने साथी के साथ बाइक से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था। वह कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चांदापुर का रहने वाला है। पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के लिए लगी पुलिस पर अपराधियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी।जैसे ही बदमाश जावेद ने पुलिस को देखा उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश जावेद के पैर में गोली लग गई। वहीं, बदमाश की तरफ से की गई फायरिंग में गोली से आरक्षी विपिन चाहर भी घायल हो गया, जिसको देखते हुए फायरिंग करने वाला एक बदमाश मौके से भाग गया। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट गौकशी सहित यूपी और एमपी में एक दर्जन से अधिक मामले में वांछित जावेद को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बदमाश के पास से तमंचा, एक बाइक और कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी और सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी सहित अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि इस मामले में घटनास्थल पर पहुंचे जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि, जिस बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था, फिलहाल जांच की जा रही है और बदमाश के एक अन्य साथी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000