किसान नेता का अश्लील वीडियो वायरल, बवाल मचते ही जिला कार्यकारिणी हुई भंग

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष राधा रमन वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनैतिक संबंधों पर बात करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही संगठन ने अयोध्या मंडल और बाराबंकी की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है। राधा रमन वर्मा इसे AI जनरेटेड और कांट-छांट कर बनाया गया बता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष राधा रमन वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 46 सेकंड के इस वीडियो में किसान नेता कार में बैठकर एक व्यक्ति से किसी महिला के साथ अनैतिक संबंधों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अयोध्या मंडल और बाराबंकी जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है।

वायरल वीडियो में किसान नेता राधा रमन वर्मा अपनी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं और बगल में बैठे किसी व्यक्ति से एक लड़की के बारे में बेहद अभद्र तरीके से बात कर रहे हैं। वीडियो में वह उस महिला के साथ कार्यालय के पास एक कमरे में कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा वह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैंने उस कमरे में AC भी लगवा दिया है और आप कहो तो मैं अभी उसे बुलाता हूं।

‘AI से क्रिएट किया गया वीडियो’

वीडियो वायरल होने के बाद जब राधा रमन वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने इसे उन्हें बदनाम करने के लिए AI जेनरेटेड और काट-छांटकर बनाया गया वीडियो बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह वीडियो काट-छांटकर वायरल किया गया है और इसमें AI से क्रिएट किया गया है। खालिद खान नाम के व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल किया है। मैंने उसका कई बार उद्धार पैसे दिए हैं। जब मैं अपना पैसा मांग रहा हूं तो वह ऐसी हरकतें कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं कप्तान साहब से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि इस वीडियो की जांच हो। मैं खालिद खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा। इस मामले पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जब यह वीडियो राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए अयोध्या मंडल और बाराबंकी जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है।

नई कार्यकारिणी का गठन करने की कही बात

धर्मेंद्र यादव ने राधा रमन वर्मा का बचाव करते हुए कहा कि मैं राधा रमन वर्मा जी को 12-15 सालों से जानता हूं। वह ईमानदारी से किसान यूनियन में काम कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष जी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ साजिश हुई है और कोई अपना ही व्यक्ति इस वीडियो को काट-छांटकर मीडिया के सामने पेश कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बहुत जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000