पति की हरकतों से आहत होकर पत्नी ने ही की थी हत्या... उत्तरप्रदेशबदायूं पति की हरकतों से नाराज़ पत्नी ने ही सोते वक़्त फरसे से काटा था गला,पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 24, 2023 459 बदायूं जिले के बिल्सी कस्बे में 13 अगस्त की रात घर के बाहर सो रहे तेजेंद्र सागर की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। वह फरसा मौके पर पड़ा मिला था। उसकी हत्या करने वाला और कोई नहीं, बल्कि उसकी पत्नी निकली है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सबसे पहले मृतक की पत्नी पर शक गया था, क्योंकि उस रात तेजेंद्र के पास में उसकी पत्नी मिथलेश ही सो रही थी। सुबह उसने हत्या के दौरान कोई आवाज सुनने से अनभिज्ञता जताई थी। पूरे मोहल्ले में चर्चा है कि हत्या करने में किसी नजदीकी का हाथ है। गुरुवार को पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पत्नी ने कबूल किया है कि तेजेंद्र उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। उसकी बहू पर गलत नियत रखता था। इससे उसने हत्या कर दी। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मिथलेश को जेल भेज गदिया है। समाचार 459 Share