ब्रेकअप से नाराज इंजीनियरिंग छात्र ने गर्लफ्रेंड को सुनसान जगह पर बुलाया, फिर गला रेतकर की हत्या

कर्नाटक के हासन जिले की रहने वाली सुचित्रा की हत्या कर दी गई। आरोप उसके बॉयफ्रेंड पर लगा है। 21 साल की सुचित्रा इंजीनियरिंग स्टूडेंट थी। उसका बॉयफ्रेंड तेजस भी सुचित्रा के ही कॉलेज में पढ़ता है। तेजस और सुचित्रा कुछ महीनों से रिलेशनशिप में थे। कुछ समय से उनके रिश्ते में कई परेशानियां चल रही थीं। इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के अनुसार, तेजस और सुचित्रा के बीच बार-बार लड़ाई हो रही थी। इसके चलते दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन तेजस को अपना रिश्ता खत्म होने से बहुत गुस्सा आया। उसने रिलेशनशिप के बारे में एक बार फिर से बात करने के लिए सुचित्रा को बुलाया। वो उसे कुंथिबेट्टा नाम की जगह ले गया। आरोप है कि यहां उसने सुचित्रा का गला काटकर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने सुचित्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी तेजस पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तेजस को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है।

‘प्रेम’ में हत्या की पहली घटना नहीं…

दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले आफताब और श्रद्धा वालकर के केस पर हाल ही में बहुत विवाद हुआ था। आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा. उसने अपने ही घर के फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े छिपा रखे थे। ऐसे ही हाल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहने वाली शीनू के साथ भी हुआ. घरवालों ने  उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. इससे नाराज होकर शीनू के बॉयफ्रेंड संजीव कुमार उर्फ राजा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं, मध्य प्रदेश के धार जिले में भी 22 साल की एक लड़की के बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वो लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की तुरंत शादी नहीं करना चाहती थी। इससे नाराज होकर दीपक राठौड़ नाम के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाली प्रीति ने अपने बॉयफ्रेंड फिरोज की हत्या कर दी थी। वे दोनों लिन इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। प्रीति बार-बार फिरोज पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन फिरोज हर बार शादी के लिए मना कर दिया करता था. इस बात से नाराज होकर प्रीति ने अपनी दोस्त के साथ मिलकर फिरोज की हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000