बीती रात पिता ने बेटी को किसी से बात करते हुए देखा, तो नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट आजमगढ़उत्तरप्रदेश पत्नी के फोन न उठाने पर नाराज पति ने आकर पत्नी को चाकू मारकर किया घायल हालत गंभीर By Ramesh Tiwari Rajdar On Apr 6, 2023 120 उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पत्नी के फोन रिसीव न करने पर नाराज पति पंजाब से आचानक घर पहुंचा और पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव के लिए आए गांव के एक व्यक्ति को भी घायल कर दिया। दोनों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंभीरवन निवासी कंचन के मुताबिक, उसका पति प्रमोद पंजाब में रहता है। फोन पर बात करने के दौरान उसका पति के साथ कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद से वह पति का फोन रिसीव नहीं कर रही थी। शाम प्रमोद पंजाब से घर पहुंचा और उसके साथ विवाद करने लगा। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट होने की जानकारी मिलने पर गांव का सत्यम बीच बचाव के लिए पहुंचा तो पति ने चाकू से हमलाकर उसे भी घायल कर दिया। घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। घायल कंचन व सत्यम को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सत्यम ने थाने में तहरीर दी और पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। अपराध 120 Share