एमडीएम में घपले की जांच से चिढ़ी प्रधानाध्यापिका ने अनुदेशक और बच्चों को पीटा,पीड़ित अनुदेशक ने दी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर

बल्दीराय सुल्तानपुर। मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच में गोलमाल मिलने की पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापिका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खीझी प्रधानाध्यापिका ने अपना गुस्सा छात्राओं को पीट कर उतारा।साथ ही अनुदेशक को भी चप्पलों से पीट डाला। पीड़ित अनुदेशक ने हलियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

बल्दीराय क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर में बीते दिनों एमडीएम की जांच बीईओ रोजी सिंह ने की थी। प्रधानाध्यापिका शशिबाला ने एमडीएम में उपस्थिति बच्चों से तीन गुना संख्या चढ़ा दी थी। 17 अकटूबर को अनुदेशक देवेंद्र मिश्र ने जो विद्यार्थी नही आए थे उन्हें पंजिका पर अनुपस्थित कर दिया। इससे हेडमास्टर शशिबाला चिढ़ गई।

उन्होंने शुक्रवार को अनुदेशक को गाली देना शुरू कर दिया। प्रार्थना सभा में ही बालिकाओं का बाल पकड़ कर मारना पीटना शुरू कर दिया। इससे छात्राएं काफी भयभीत हो गईं। जानकारी होने पर कुछ अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने अनुदेशक देवेंद्र मिश्र को चप्पल से पिटाई कर दी।

पीड़ित अनुदेशक ने हलियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। प्रधानाध्यापिका शशीबाला सिंह को छात्रा की पिटाई करने का व अनुदेशक पर चप्पल उठाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बीएसए दीपका चतुर्वेदी द्वारा प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000