गिरफ्तार प्रेमी ने खोला राज: डॉक्टर पति की हत्या कराना चाहती थी पत्नी, आरोपी पत्नी की तलाश में पुलिस

बरेली में डॉक्टर की हत्या की कोशिश के मामले में उनकी पत्नी के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरेली के नेत्र चिकित्सक की हत्या की कोशिश मामले में आरोपी प्रेमी सौरभ सक्सेना को कोर्ट ने जेल भेज दिया। सुभाषनगर थाना पुलिस के सामने प्रेमी ने डॉक्टर की पत्नी शिखा सक्सेना से प्रेम संबंध की बात कबूल की।

अब पुलिस को आरोपी पत्नी की तलाश है। वह घटनास्थल से सीधे अपनी डॉक्टर बेटी व दामाद के पास जाकर रुकी थी। पुलिस अब उन दोनों से पूछताछ करेगी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुभाषनगर निवासी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डॉक्टर के साथ 28 अक्तूबर की रात घर में उनकी हत्या की कोशिश की गई। डॉक्टर बंधे हुए हाथ के साथ घर  से सड़क पर निकल आए और पड़ोसियों को जुटाकर अपनी जान बचाई।

डॉक्टर ने अपनी पत्नी शिखा सक्सेना व उसके प्रेमी बिजली मिस्त्री सौरभ सक्सेना के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को मौके से रस्सी, टेप आदि काफी सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र ने उससे पूछताछ की तो पहले वह घटना में शामिल होने से ही इन्कार करने लगा।

शिखा की तलाश में लगी पुलिस टीम

पुलिस ने जब उसे सीसी फुटेज व अन्य साक्ष्य दिखाए तो उसने घटना कबूल कर ली। पुलिस अब डॉक्टर की पत्नी की तलाश कर रही है। चूंकि प्रेमनगर में ब्याही अपनी डॉक्टर बेटी से शिखा का ज्यादा जुड़ाव था, और घटना के बाद वह बेटी के पास चली गई तो पुलिस बेटी व दामाद से पूछताछ कर हकीकत का पता लगाएगी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिखा सक्सेना की तलाश में टीम लगाई है।

पत्नी को रुपये देने बंद कर दिए थे

आरोपी सौरभ सक्सेना ने खुद को बचाते हुए बताया कि इस मामले में डॉक्टर की पत्नी शिखा सक्सेना ही ज्यादा दोषी हैं। उनके प्रेम संबंधों की जानकारी डॉक्टर को काफी समय से थी, लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद से वह ज्यादा समय घर पर रहते थे और उसकी ज्यादा आवाजाही से नाराज थे। उन्होंने पत्नी को रुपये देने बंद कर दिए थे। उनकी पत्नी से नकदी व जेवर लेकर ही उसके खर्चे पूरे होते थे। तब शिखा ने ही पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पहले उन्हें दूध में कुछ नशा दे दिया। फिर गेट खोलकर उसे बुला लिया। उसने ज्यादा नशा कर लिया तो हत्या नहीं कर सका।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000