दूल्हे ने जयमाला डालते ही दुल्हन को जड़ा थप्पड़, मच गया बवाल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से अजीब घटना सामने आयी है। यहां एक गांव में शादी धूमधाम से हो रही थी। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे, लेकिन जयमाला डालते ही दूल्हे का माथा ठनक गया। उसने आव देखा न ताव और दुल्हन को जोरदार तमाचा मार दिया। इससे घराती भड़क गए और हंगामा करने लगे। बाराती भी उन पर टूट पड़े। देखते ही देखते शादी का मंडप दंगल में तब्दील हो गया। दुल्हन का परिवार थाने पहुंचा, तो झगड़े की वजह जानकर सब हैरान रह गए।

देवरिया जिले के बघौचघाट थाना इलाके के आनंद नगर गांव से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। यहां शादी में मांसाहारी भोजन न बनने के चलते बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हो गयी। शादी किये बगैर ही बारात बेरंग लौट गई। बताया जा रहा है कि आनंद नगर गांव में बारात बिहार राज्य के भोरे इलाके कुर्सियां गांव से आई थी। जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था तो दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया।

वजह यह थी कि दूल्हे ने शादी के भोजन में मछली बनने की डिमांड की थी। लेकिन शादी समारोह में मछली नहीं बनी थी। बल्कि शाकाहारी भोजन ही परोसा गया था। इसी दौरान दूल्हा गुस्से में आ गया और उसने लड़की को जयमाला के दौरान थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद बाराती और घराती में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। बिना शादी हुए ही बारात वापस लौट गई।

मामले में दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। लड़की पक्ष ने बघौचघाट थाने में तहरीर देकर दूल्हे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि दूल्हा खाने में मछली बनवाने की डिमांड कर रहा था, पूरी नहीं होने पर उसने दुल्हन के साथ मारपीट की और बारातियों ने भी घरातियों के साथ मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक     |     दिनदहाड़े लूट से दहशत; लुटेरों ने सराफ कारोबारी की कनपटी पर रखा तंमचा, लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार     |     गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो हुआ वायरल     |     शादी के 15 दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, TMH अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालवाले, दहेज हत्या का केस दर्ज     |     मंत्री जी की मुसीबत नहीं हो रही कम, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई फटकार     |     4 साल की बच्ची का मनसा देवी मंदिर के पास टनल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका     |     ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के कार्यवाहक प्रधान बने त्रिलोकी नाथ तिवारी     |     कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर बवाल, दुकानदार और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल     |     पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत 49 पुलिसकर्मियों का तबादला     |     बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,मासूम समेत 5 की गई जान, 8 गंभीर घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000