नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर प्रतापगढ़ पहुँचते ही मां बेल्हा देवी के दरबार में टेका मत्था, जिले की सुख-शांति का मांगा, आशीर्वाद
प्रतापगढ़ पहुंचे नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पूर्व प्रथम वंदना मां बेल्हा देवी के दरबार में की। भक्ति भाव से ओत-प्रोत होकर उन्होंने मंदिर पहुंचकर माता रानी का पूजन-अर्चन किया और नतमस्तक होकर जिले की शांति, समृद्धि और अपराधमुक्त वातावरण की कामना की।
मां बेल्हा देवी की चौखट पर माथा टेकते हुए पुलिस कप्तान ने कहा कि देवी मां की कृपा और आशीर्वाद से ही हर कार्य सिद्ध होता है। उनकी इस भक्ति झलक को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो उठे। वातावरण “जय मां बेल्हा” के जयकारों से गूंज उठा। मां बेल्हा देवी के आशीर्वाद के साथ ही पुलिस कप्तान दीपक भूकर ने अपने नए कार्यकाल की शुभ शुरुआत की।

मन्दिर से पूजा पाठ करके पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर जब पुलिस लाइन एसपी आवास पहुँचे तो वहाँ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।