घर के बाहर सफाई कर रही आशा कार्यकत्री को मारी गोली, बेटों ने पिता पर लगाया आरोप

कांठ थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर टांडा में घर के बाहर सफाई कर रही आशा कार्यकत्री पुष्पा देवी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि जमीन विवाद के चलते पति ने दो अज्ञात युवकों से फायरिंग करवाई। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के बाहर साफ-सफाई कर रही आशा कार्यकत्री को मारी मार दी गई। जिसमें महिला घायल हो गई।

उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के पीछे पति-पत्नी में भूमि विवाद की बात सामने आई है। बेटे ने अपने पिता और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में पति ने ही गोली चलवाई है। मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर टांडा का है। यहां की रहने वाली पुष्पा देवी (53) पत्नी हरिओम सिंह गांव में ही आशा कार्यकत्री है। बुधवार की सुबह करीब पौने छह बजे वह घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी।

इसी बीच दो अज्ञात युवक आ गए। जिनमें से एक ने हेलमेट पहना था तो दूसरे ने कपड़े से चेहरा ढका हुआ था। इन्होंने झाडू लगा रही आशा पुष्पा देवी पर फायर झोंक दिया। गोली सीने में लगने की वजह से वह घायल हो गई। फायर की आवाज सुनकर पुष्पा का बड़ा बेटा धर्मेंद्र घर से बाहर आया तो उसकी मां लहूलुहान हालत में थी। वह तुरंत उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले गया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात की सूचना मिलने पर कांठ पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। इधर एएसपी व सीओ कांठ अभिनव द्विवेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने भी मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

इस मामले में आशा कार्यकत्री के बेटों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पिता हरिओम छोटे बेटे हरित कुमार के मकान में अलग रहते हैं और मां पुष्पा देवी बड़े बेटे धर्मेंद्र के साथ रहती है। मां के नाम 30 बीघा जमीन है, जिसके बंटवारे को लेकर पिता का मां से विवाद रहता था। आरोप है कि इसी को लेकर पिता उनकी मां से रंजिश रखते हैं। बेटों का आरोप है कि वारदात में शामिल दोनों अज्ञात युवक पहले उनके पिता के पास आए और उसके बाद उनकी मां को गोली मारकर पिता सहित तीनों मौके से भाग गए।

थाना प्रभारी कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर महिला के पति व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में पति-पत्नी के बीच जमीन का विवाद सामने आया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

मायके से मिली जमीन बनी जान की दुश्मन
आशा कार्यकत्री को अपने मायके से मिली जमीन ही उसकी जान की दुश्मन बन गई। पुष्पा देवी की शादी कासमपुर निवासी हरिओम से हुई थी। आशा कार्यकत्री अपने पति और बच्चों के साथ करीब 27 साल से मुजफ्फरपुर टांडा अपने मायके में रह रही है। उसके बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि मां का कोई भाई था। जिस कारण मायके की करीब 30 बीघा जमीन उसकी मां को मिली है। इसी जमीन को लेकर विवाद के चलते पिता मां से रंजिश रखते हैं।

घायल आशा कार्यकत्री का डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन
बुधवार को गोली लगने से गंभीर घायल हुई गांव मुजफ्फरपुर टांडा की रहने वाली आशा कार्यकत्री पुष्पा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि डॉक्टरों ने मां का ऑपरेशन किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000