माफिया अतीक से छुपाकर अशरफ कर रहा था जमीनों का कारोबार, ज़ैनब ने संभाली थी वसूली की कमान, पुलिस को मिली सैकड़ों पर्चियां…

प्रयागराज। कुख्यात माफिया माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद इनके आर्थिक साम्राज्य का लगातार खुलासा हो रहा है। धूमनगंज पुलिस ने पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर में अशरफ की पत्नी ज़ैनब के फार्म हाउस में जब कुर्की की कार्रवाई की तो एक लकड़ी की अलमारी में कुछ फाइल फोल्डर भी मिले थे, जिसमें सैकड़ों पर्चियां मिली हैं। फटे हुए कागज़ की सैकड़ों पर्चियों पर नगद रकम और प्राप्त किया लिखा हुआ है और उसके नीचे ज़ैनब फातिमा की साइन की गई है। पुलिस ने जांच की तो ये पता चला कि अशरफ के लिए जहां-जहां से पैसे आते थे, उसको ज़ैनब ही कलेक्ट करती थी और ये वही पर्चियां है।

रियल स्टेट के कारोबार में लगाया था, पैसा…

माफिया अतीक अहमद के रियल स्टेट और अन्य सभी धंधे पहले अशरफ ही संभलता था, लेकिन अशरफ की ज़ैनब से शादी होने के बाद अशरफ अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर अलग ज़मीनों का काम करने लगा। प्रयागराज, कौशांबी और बरेली के अलावा भी कई शहरों में अशरफ ने अपने सालों के ज़रिए रियल स्टेट के कारोबार में बड़ी रकम लगाई थी। ज़मीन बेचने या फिर किसी का मकान खाली करवाने के लिए अशरफ को जो रकम मिलती उसको ज़ैनब खुद लेती थी। पुलिस को डेढ़ लाख, 5 लाख, 3 लाख, 8 लाख, साढ़े सात लाख, 12 लाख, 19 लाख अमाउंट प्राप्ति वाली काफी पर्चियां मिली हैं और नीचे ज़ैनब की साइन है। ज़ैनब एक पर्ची पैसा देने वाले को देती थी, जबकि दूसरी पर्ची अशरफ को बरेली जेल भिजवा देती थी।

भाई अशरफ भी माफिया अतीक से छुपाकर कर रहा था, कारोबार…

अतीक अहमद से छुपाकर अशरफ ने कई जगहों पर बड़ी-बड़ी रकम रियल स्टेट में इन्वेस्ट किया था, जिसमें प्रयागराज और बरेली के कई नामी बिल्डर भी शामिल हैं। अशरफ ने सभी को बोल रखा था कि उसके इन्वेस्ट के बारे में कोई (भाई साहब) यानी अतीक को नहीं बताएगा। साल 2019 में जब अशरफ अपने ससुराल से गिरफ्तार हुआ और जेल गया तो पैसो का सारा हिसाब-किताब उसकी पत्नी ज़ैनब की रखने लगी थी। ज़ैनब के फार्म हाउस से ज़ब्त हुए सामानों में कई ज़मीनों और फ्लैट के कागजात भी मिले हैं, जो अलग-अलग नामों पर है। पुलिस अब इन लोगों का पता लगा रही है कि ये लोग कौन हैं और अशरफ से इनके क्या ताल्लुक हैं।

पर्चियों में तीन करोड़ के लेन-देन का चलता है, पता…

ज़ैनब की अलमारी से मिले फोल्डर में रकम प्राप्त करने वाली पर्चियों के बारे में डीसीपी सिटी दीपक भूकर का कहना है कि सभी पर्चियों में पैसा प्राप्त करने की बात हिंदी में लिखा गया और साइन इंग्लिश में किया गया है। इस बारे में पुलिस की स्पेशल टीम जांच कर रही है। डीसीपी के मुताबिक पुलिस को मिली पर्चियों का अगर अमाउंट जोड़ा जाए तो तीन करोड़ के आस-पास के लेन-देन का पता चलता है। जब धन अकूत का आता हो तो उसे निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित धंधा जमीन और रियल स्टेट का है। शायद इसी उद्देश्य से अशरफ की बेगम ज़ैनब ने अशरफ के नाम पर मिलने वाली धनराशि को निवेश के रूप में जमीन और रियल स्टेट के कारोबार लगाया था।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000