दिल्ली में हंगामेदार होगा विधानसभा सत्र, प्रदूषण पर घमासान की तैयारी! AAP की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस दौरान विधानसभा में जोरदार हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। वजह यह है कि सत्र के दौरान रेखा सरकार विधानसभा पटल पर शीशमहल समेत तीन सीएजी रिपोर्ट पेश करेगी। इसके अलावा रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण पर प्रस्ताव लाने का भी ऐलान किया है। इतना ही नहीं, दिल्ली में पिछले 20 वर्षों से रही सरकारों के कामकाज के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरने की तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रेस वार्ता की और शीतकालीन सत्र को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा का सत्र 5 जनवरी से शुरू होगा। चार दिन के इस सत्र में दिल्ली सरकार 2 से 3 प्रस्ताव लेकर आएगी। मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया है कि प्रदूषण पर विशेष चर्चा होगी। सरकार इस विषय पर प्रस्ताव लाएगी, जिस पर सभी सदस्य चर्चा करेंगे।

विपक्ष को घेरने की तैयारी

कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की वर्तमान स्थिति, इसके पीछे के कारण, सुप्रीम कोर्ट में पिछली सरकारों द्वारा दाखिल किए गए हलफनामों की स्थिति, वैज्ञानिकों की रिपोर्ट, सरकारों की जिम्मेदारियां, पिछले 20 वर्षों का पूरा लेखा-जोखा और मौजूदा हालात इन सभी बिंदुओं को विधानसभा में रखा जाएगा। उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि उनकी सरकार के कार्यकाल में जो कदम उठाए गए थे, उनका पूरा विवरण सदन में प्रस्तुत किया जाए, ताकि खुली चर्चा के जरिए यह समझा जा सके कि कहां कमियां रहीं और प्रदूषण से निपटने के लिए आगे क्या किया जाना चाहिए।

3 सीएजी रिपोर्ट होंगी पेश

वहीं, शीतकालीन सत्र के दौरान रेखा सरकार विपक्ष को घेरने के लिए कमर कस चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान कपिल मिश्रा ने यह भी कहा कि शीशमहल समेत तीन सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुछ सीएजी रिपोर्टें पिछली सरकार के कार्यकाल में ही आ चुकी थीं, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उन्हें सदन में रखने से रोक दिया था। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि सभी लंबित रिपोर्टों को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तैयार की गई विस्तृत सीएजी रिपोर्ट और 2023 तक उच्च शिक्षा क्षेत्र में हुए कथित भ्रष्टाचार से संबंधित सीएजी रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000