दिल्ली विधानसभा परिसर में AAP विधायकों की एंट्री पर रोक, आतिशी बोलीं- सारी हदें हो गईं पार

दिल्ली विधानसभा सत्र का आज (गुरुवार, 27 फरवरी) तीसरा दिन है इस बीच विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में एंट्री करने से रोक दिया गया। सत्र के दूसरे दिन ही आप के 21 विधायकों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अब उनके परिसर में भी आने पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर हमलावर हैं।

आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि आप विधायकों ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए थे, इसलिए उन्हें सत्र से निलंबित कर दिया गया था। आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भाजपा वालों ने सरकार में आते है तानाशाही की हदें पार कर दी। ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज आप विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे निलंबित विधायक…

सदन परिसर में जाने की परमिशन न मिलने पर आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सत्र के दूसरे दिन जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण जारी था, तब आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे। इस वजह से स्पीकर ने वहां मौजूद सभी 21 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया था। इसकी मियाद शुक्रवार (28 फरवरी) तक है। हालांकि, अमानतुल्लाह खान उस दौरान वहां मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई।

आज सदन की कार्यवाही में इन बिंदुओं पर चर्चा…

दिल्ली विधानसभा में आज (गुरुवार, 27 फरवरी) डिप्टी स्पीकर के चुनाव और शराब नीति पर बहस जारी रहेगी। दिल्ली विधानसभा का सत्र आज सुबह 11.00 बजे शुरू होगा. सदन में विशेष उल्लेख (नियम-280) के तहत सदस्य कुछ अहम मुद्दे उठा सकते हैं। इसके बाद डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसका समर्थन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा करेंगे। वहीं, अनिल कुमार शर्मा भी यही प्रस्ताव रखेंगे, जिसका समर्थन गजेंद्र सिंह यादव करेंगे। इसके अलावा, दिल्ली में शराब नीति को लेकर बनी CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट पर चर्चा जारी रहेगी। यह रिपोर्ट 25 फरवरी को सदन में रखी गई थी। क्योंकि आम आदमी पार्टी के 22 में से 21 विधायकों को सस्पेंड किया जा चुका है इसलिए सदन में हंगामे के आसार कम हैं। हालांकि, बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन जारी रह सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में जमकर गरजा बुलडोजर, GDA ने अवैध कॉलोनी और ऑफिस को किया ध्वस्त     |     गुना में दर्दनाक हादसा; मुरम खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत, मचा हड़कप     |     बिहार में बजट पेश होने से मचा सियासी घमासान, बीजेपी और राजद में बयानबाजी का शुरू दौर     |     बुआ ने दी गाली तो भतीजे ने टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     शादी समारोह से लौट रहे बोलेरो सवार हुए हादसे के शिकार, चाल लोगों की मौत; सात गंभीर रूप से घायल     |     प्रिंसिपल हत्‍याकांड का खुलासा; पैसों के लिए पत्‍नी ने की हत्‍या, MBBS स्‍टूडेंट पति ने ठिकाने लगाया शव     |     बीजेपी मुख्यालय बना रण क्षेत्र; आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे     |     रेप पीड़िता से SHO ने ली 30 हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ी रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल     |     दिल्ली विधानसभा परिसर में AAP विधायकों की एंट्री पर रोक, आतिशी बोलीं- सारी हदें हो गईं पार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000