बीजेपी की सरकार मिडिल क्लास को कर रही परेशान, आतिशी ने बिजली,पानी के बाद गाड़ी का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की।बिजली,पानी के बाद गाड़ी के मुद्दे पर रेखा गुप्ता सरकार पर आतिशी ने निशाना साधा है।आतिशी ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने 6 महीने में दिल्ली की मिडिल क्लास को परेशान करने की कोई कसर नहीं छोड़ी।बिजली,पानी के बाद गाड़ी को लेकर परेशान किया।बीजेपी ने 10 साल पुरानी गाड़ियों को बैन कर दिया, ये बिना सोचे कि गाड़ियों की हालत कैसी है। पूर्व सीएम आतिशी ने गाड़ी के मुद्दे पर कहा कि जब दिल्ली की जनता ने इस नीति का विरोध किया तो दिल्ली बीजेपी की सरकार ने CAQM को एक लेटर लिखा,जो फर्जीवाड़ा है। अब कहते हैं कि वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और केस डिसमिस हो जाएगा।फिर कहेंगे कि कोर्ट का आदेश है।आतिशी ने कहा कि बीजेपी से मांग है कि 10 साल पुरानी गाड़ियों को लेकर एक कानून लेकर आएं।चाहे आर्डिनेंस लेकर आएं,विपक्ष इनको सहयोग देगा।आतिशी ने कहा कि अब बीजेपी सरकार के पुरानी गाड़ियों को सड़क से हटाने के तुगलकी फरमान से दिल्ली की जनता बेहद चिंतित और परेशान है।

आतिशी ने कहा कि भाजपा पहले ही 25000 विधवाओं की पेंशन काट चुकी है।अब वो कहानी गढ़ रही है कि 60 हजार महिलाओं की पेंशन काट दी जाए,जो लोग बिलकुल असहाय होते हैं,वही पेंशन लेने आते हैं,उनके पास रिक्शा के भी पैसे नहीं होते। आतिशी ने कहा कि बीजेपी बहाने ढूंढ-ढूंढकर पेंशन काट रही है।बीजेपी गरीब विरोधी पार्टी है,ये चेहरा सामने आ रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पुराने वाहनों पर प्रतिबंध से संबंधित नीति पर कुछ बदलाव किए हैं।रेखा सरकार ने 1 जुलाई 2025 से 10 साल से पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल/CNG गाड़ियों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन न देने की नीति लागू करने का ऐलान किया था। इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करना था,क्योंकि दिल्ली में लगभग 55-62 लाख पुराने वाहन हैं,जो प्रदूषण का एक बड़ा कारण माने जाते हैं। हालांकि इस नीति को लागू करने में तकनीकी दिक्कतों (जैसे ANPR कैमरों की खराबी और डेटा समन्वय की कमी) के कारण इसे 3 जुलाई 2025 को वापस ले लिया गया।रेखा सरकार ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) को पत्र लिखकर इस नीति को फिलहाल टालने की अपील की। अब यह नीति 1 नवंबर 2025 तक स्थगित है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000