अवैध तरीके से बॉर्डर पार आए बांग्लादेशी दंपति को ATS ने दबोचा, फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाकर कर रहे थे निवास

अलीगढ़। यूपी एटीएस ने अलीगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय नागरिक बनकर रह रहे बाग्लादेशी दंपति को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों अवैध तरीके से बॉर्डर पार करके भारत आए थे और फिर अलीगढ़ में आकर बस गए थे।

दलालों के माध्यम से बनवाए फर्जी दस्तावेज

अलीगढ़ में बसने के साथ ही आरोपियों ने दलालों के माध्यम से फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे। एटीएस को आरोपियों की खबर मिल गई थी। एटीएस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 337, 339,340(2), विदेशी अधिनियम 14,14(A)में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बेनाफुल बॉर्डर पार करके आए थे भारत

एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के नागरिक हैं। यह पिछले कई सालों से अलीगढ़ में रह रहे हैं। एटीएस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिराज और अपनी पत्नी का नाम हलीमा बताया है। दोनों आरोपी बांग्लादेश के ढ़ाका के जिला फरीदपुर के थाना भंगा के सिराज साउथ कालामरिधा के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि इन्होंने दलालों की मदद से बॉर्डर पार किया था। दोनों आरोपी बेनाफुल बॉर्डर पार करके आए थे और फिर अलीगढ़ में आकर बस गए। दोनों आरोपियों ने भारत का पासपोर्ट भी बनवा लिया था और बांग्लादेश, दुबई, साउदी अरब समेत कई गल्फ देशों की यात्रा कर चुके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायक     |     दिनदहाड़े लूट से दहशत; लुटेरों ने सराफ कारोबारी की कनपटी पर रखा तंमचा, लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार     |     गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो हुआ वायरल     |     शादी के 15 दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, TMH अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालवाले, दहेज हत्या का केस दर्ज     |     मंत्री जी की मुसीबत नहीं हो रही कम, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई फटकार     |     4 साल की बच्ची का मनसा देवी मंदिर के पास टनल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका     |     ग्राम सभा दामोदर पुर उर्फ तिवारी पुर के कार्यवाहक प्रधान बने त्रिलोकी नाथ तिवारी     |     कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर बवाल, दुकानदार और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल     |     पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन उप निरीक्षकों समेत 49 पुलिसकर्मियों का तबादला     |     बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,मासूम समेत 5 की गई जान, 8 गंभीर घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000