ज्वैलर्स के घर में डकैती करने का प्रयास, डकैतों ने धारदार हथियार से पति और पत्नी पर किया हमला

रुद्रपुर। यहां निवासी एक ज्वैलर्स के घर में डकैती का प्रयास हुआ है। छत के रास्ते घर में घुसे डकैतों ने पति-पत्नी पर हमला भी बोल दिया जिससे वह घायल हो गए। इधर शोर होने पर डकैत भाग गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बहरहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रहे हैं। ट्रांजिट कैंप तीनपानी डैम रोड निवासी राहुल वर्मा की घर में ही माया ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दोमंजिले पर वह अपने पिता और पत्नी अंकिता और एक साल की बेटी के साथ रहते हैं। बताया कि गुरुवार को उनके पिता गांव चले गए थे। घर में वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ थे, रात में खाना खाने के बाद जब सोने लगे तो 12 बजे के बाद पड़ोस के छत के रास्ते चार बदमाश उनके घर में घुस आए। इस दौरान डकैतों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह शोर मचाते हुए घर से भागे।हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, एसआइ पूरण सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। फिलहाल डकैतों तक पहुंचने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है और जल्द डकैतों तक पहुंचने की बात कह रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000