करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान

प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के तंदरिया गांव में करंट की चपेट में आने से युवती की हुई मौत से दुखी 15 साल की भतीजी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घर में दो-दो घटनाएं हो जाने से परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में कोहराम मचा हुआ है। तंदरिया गांव के प्रेमचंद की पत्नी सुनीता देवी ( 40) बृहस्पतिवार रात में टीवी चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनों ने आनन फानन सुनीता को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही सुनीता की भतीजी सीटू (15) पुत्री  राधेश्याम को हुई तो उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन सुनीता की लाश लेकर घर पहुंचे तो फंदे से झूल रही सीटू के शव को बाहर निकाला। परिजनों का कहना है कि सुनीता सीटू से बेहद प्रेम करती थी। इतना तक की रात में सुनीता और सीटू एक ही बिस्तर पर सोते थे। एक साथ दो दो घटनाएं हो जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध है। सूचना पर मौके पर दरोगा संत प्रकाश त्रिपाठी के साथ जेवनिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बीजेपी की बाइक रैली में मारपीट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर चाकू से हमला     |     पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, घटना से सनसनी का माहौल     |     आकाशीय बिजली का कहर; मां-बेटे पर गिरी बिजली, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर     |     फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में कांग्रेस नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार     |     गवाही देने के लिए घर आए सेना के जवान की गोली मारकर हत्या      |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित कार 7 बार पलटी, जेवरानी-जेठानी की दर्दनाक हुई मौत     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000