आजम खां ने जैसा किया वैसी सजा भुगत रहे हैं, लोकसभा चुनाव में अखिलेश का सपना धरा रह जाएगा:भूपेंद्र चौधरी

अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा नेता आजम खां ने बीते समय में जैसा किया, वैसी सजा भुगत रहे हैं। वह पुलिस हिरासत में हैं और उनकी जान को किसी तरह का खतरा नहीं है। वह बिना वजह तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। अमरोहा के जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है। यह जनता अच्छी तरह से जानती है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी। इस बार भी भाजपा मजबूत स्थिति में हैं। नरेंद्र मोदी को जनता पसंद करती है और इस बार भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाएगी।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष भाजपा को हराने का सपने देख रहा है। इसलिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। यह जनता से छिपा नहीं है कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को पोस्टरों पर प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। सपने देखने का हक सभी को है। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी छह महीने पहले अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन चुनाव में क्या स्थिति रही। यह सभी को पता है। अब लोकसभा चुनाव आया है तो वह फिर से इस तरह के दावे कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी उनका सपना, सपना ही रह जाएगा।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पूर्व में जो किया वह, उसकी सजा झेल रहे हैं। पुलिस प्रशासन उन्हें सुरक्षा दे रहा है। बता दें कि सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी,विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000