शादी के लिए तैयार नहीं हो रही थी बी कॉम की छात्रा, पहले गोली मारकर की हत्या, फिर खेत में जलाया शव

यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बीकॉम छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिर आनन-फानन में शव को खेत में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक युवती शादी के लिए तैयार नहीं हो रही थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रा के अस्थियों को कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतका के चार परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

ये घटना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। 18 वर्षीय युवती जहांगीराबाद के एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार देर रात घर में ही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही आनन-फानन शव को खेत में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। बताया जाता है कि युवती की मौत होने और शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की चर्चा पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर मृतका के घर में जांच की। मृतका के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली।

स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम गेहूं के खेत में पहुंची जहां युवती के शव को जलाया गया था। पुलिस ने छलनी मंगा कर राख को छाना और मौके से बरामद अस्थियों को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अस्थियों को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मौके से अहम सबूत हाथ लगे हैं।

परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस…

जहांगीराबाद के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के चार परिजनों को हिरासत में लिया है और सभी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में परिजन युवती द्वारा घर में गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं लेकिन पुलिस को मौके पर खून के निशान नहीं मिले हैं जिससे उन पर शक गहरा रहा है।

शादी के लिए तैयार नहीं हो रही थी युवती…

गांव में यह भी चर्चा है कि परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी थी और करीब दो माह पहले शादी होनी थी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे उसका रिश्ता टूट गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000