प्रयागराज में भी हुई बदायूं जैसी घटना, ननद भौजाई के झगड़े में बलि चढ़ गए दो मासूम भतीजे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रयागराज के मेजा इलाके में बुआ ने दो बच्चों की सोते समय सर पर वार करके हत्या कर दी और फरार हो गई। घटना मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव की है। यहां भाभी से झगड़े से गुस्साई महिला ने अपने भाई के दो बच्चों की हत्या कर दी। महिला ने दोनों बच्चों के सिर पर बोर्ड से वार किया। इससे वे दोनों लहूलुहान हो गये। अस्पताल में उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना मंगलवार 19 मार्च 2024 की रात को हुई। देर रात अस्पताल में बच्चों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक हरगढ़ गांव के शंकर भारतीय का बेटा संजय कुछ दिन पहले मुंबई गया था। उसकी बहन पूजा और उसकी पत्नी पार्वती के बीच मंगलवार की शाम कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज पूजा ने संजय के दोनों बेटों लकी (5) और अभि (3) के सर पर बोर्ड से वारकर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन बच्चों को लेकर प्रयागराज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे का कहना है कि घटना के बाद से पूजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

संजय की बहन पूजा (35) वर्ष 10 साल से मानसिक रूप से बीमार है। अपनी भाभी पर्वती से झगड़ा होने पर गुस्साई बुआ ने अपने दोनों भतीजों को पटरी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के मुताबिक आरोपी बुआ मानसिक रूप से विक्षिप्त है, अक्सर इस तरह से लोगो से मारपीट करती थी। देर रात दोनों बच्चों के सिर पर वार करके वह फरार हो गई। पुलिस ने बच्चों के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गयी है। दो बच्चों की निर्मम हत्या से पूरे इलाको में कोहराम मचा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000