लुटेरी दुल्हन पहले की शादी फिर गहने लेकर हुई फरार... उत्तरप्रदेशगोरखपुर लुटेरी दुल्हनों से सावधान पहले रचाती है शादी फिर गहने लेकर हो जाती है फरार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 19, 2023 557 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक युवती शादी के बाद ससुराल पहुंचती है और फिर गहने लेकर फरार हो जाती है। अब तक उसने पांच लोगों के साथ इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। युवती के चाचा शिवपूजन और मैनपुरी जिले के रहने वाले अभिषेक की तहरीर पर चिलुआताल थाना पुलिस आरोपित मां और बेटी की तलाश शुरू कर दी है। अभिषेक का कहना है कि जब वह उसे ढूंढते हुए उसके घर पहुंचे तो पता चला कि युवती इसके पहले भी पांच लोगों से शादी करके गहने और पैसे लेकर भाग चुकी है। अभिषेक के पहुंचने के बाद युवती के चाचा शिवपूजन ने भी थाने पर तहरीर देकर शिकायत की है कि उसकी भाभी और भतीजी शादी करके जालसाजी करते हैं। अब तक वे छह लोगों के साथ जालसाजी कर चुकी हैं। आरोपी के चाचा ने कहा कि पीड़ितों के पूछताछ के लिए घर आने के कारण परिवार और पूरे मोहल्ले की बदनामी होती है। उन्होंने मांग की है कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। अपराध 557 Share