सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई जुगेंद्र यादव पर आगरा में हुई बड़ी कार्रवाई, पांच करोड़ का होटल होगा कुर्क

आगरा। एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्त करने की सोमवार को आगरा में कार्रवाई हुई। भगवान टाकीज चौराहा फ्लाई ओवर के पास सर्विस रोड स्थित होटल नीलकंठ को पुलिस ने सील कर दिया। एटा से जलेसर थाने से आयी पुलिस ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संपत्ति कुुर्क कर सील लगाने की कार्रवाई की। सील लगाने के बाद एसीएम प्रथम को रिसीवर बनाया गया है। एटा में अलीगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रामेश्चर यादव अलीगढ़ जेल और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ दर्जनों अभियोग दर्ज हैं। जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दोनों का भगवान टाकीज चौराहा फ्लाई ओवर के पास तीन मंजिला होटल नीलकंठ है। प्रभारी निरीक्षक जलेसर जगदीश चंद ने बताया कि संपत्ति दोनों भाइयों के नाम है।

जिसका उन्होंने 30 लाख रुपये में बैनामा कराया था। होटल का अनुमानित मूल्य करीब पांच करोड़ रुपये है। सोमवार की दोपहर पुलिस-प्रशासन की टीम वहां पहुंची। होटल पर सील लगाने के बाद मुनादी कराई। कार्रवाई के दौरान यातायात बाधित होने पर न्यू आगरा थाना पुलिस भी तैनात रही। इस दौरान तहसीलदार रजनीश कुमार और नायब तहसीलदार रवीश कुमार आदि टीम के साथ मौजूद रहे। पूर्व विधायक और उनके भाई की बेनामी संपत्तियों का पुलिस पता लगा रही है। अनुमान है कि दोनों भाइयों ने अपने करीबियों के नाम से भी संपत्ति ले रखी है। तहसीलदार रजनीश कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक और उनके भाई जुगेंद्र सिंह की गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति इससे पूर्व एत्मादपुर और नालंदा टाउन में फ्लैट जब्त किया गया था। आगरा में कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में की गई।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000