बसपा को लगा बड़ा झटका, बरेली और आंवला लोकसभा के प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है।आंवला और बरेली लोकसभा के बसपा प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार बरेली लोकसभा से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार के कागजात में कमी मिलने से जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन निरस्त कर दिया।आंवला लोकसभा से बसपा के दो प्रत्याशी होने से आबिद अली का पर्चा निरस्त कर दिया गया। दूसरे प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के नामांकन की जांच चल रही है।बसपा ने सत्यवीर सिंह को अपना प्रत्याशी मानने से इनकार कर दिया है। इसलिए उनका भी नामांकन रद्द होना लगभग तय है।

बसपा ने फर्जी प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

बसपा मुखिया मायावती ने पत्र जारी कर कहा कि आंवला से आबिद अली उनकी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। बसपा के आंवला जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने फर्जी बसपा प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

सपा प्रत्याशी पर लगाया आरोप

आंवला के बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने इस सब के पीछे सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य का हाथ होने का आरोप लगाया है। आबिद ने कहा कि ये सब सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य का षड्यंत्र है। हम इस मामले को लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। बसपा कार्यकर्ताओं ने नीरज मौर्य के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बसपा ने सत्यवीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

फर्जी सिंबल और लेटर को लेकर बसपा के कथित प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के खिलाफ बसपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।बसपा मुखिया मायावती के निर्देश के बाद बसपा नेता कोतवाली में डटे रहे। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है। बसपा का कहना है कि पार्टी ने आबिद अली को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

बसपा ने प्रशासन पर सत्ता के इशारे पर काम करने का आरोप

बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का आरोप है कि सत्ता के दवाब में यहां के प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं। हमारी बात नहीं मानी जा रही है। हमने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की। सतबीर ने फर्जी तरीके से सिंबल लगाकर नामांकन दाखिल किया है। सतबीर बसपा के न तो प्रत्याशी हैं और न ही वो कभी पार्टी के सदस्य रहे हैं। वो पूरी तरह से फर्जी प्रत्याशी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000