कानपुर में Cyber ठगों का बड़ा कारनामा: पंचायत सचिव की आईडी हैक कर 54 प्रमाणपत्र बनाए

कानपुर। साइबर अपराधियों ने ग्राम पंचायत सचिव की विभागीय ई-मेल आईडी हैक कर 54 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिए। जारी प्रमाणपत्रों में अधिकतर लखनऊ सहित अन्य जिलों के बताए जा रहे हैं। अब आईडी खुल भी नहीं रही है। सचिव ने कानपुर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घाटमपुर ब्लाक के कुरसेड़ा ग्राम पंचायत के सचिव सुभाष वर्मा ने बताया कि विभागीय ई-मेल आईडी हैक होने पर उनके मोबाइल पर ओटीपी आने लगे। 8 जनवरी को सुबह 8 बजे मोबाइल पर पहला मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि जन्म-मृत्यु का पासवर्ड रीसेट करने का लिंक आपके पंजीकृत मेल आईडी पर भेज दिया गया है।

5 मिनट बाद ही लॉगिन ओटीपी का मैसेज आया। इसके 5 मिनट बाद ही दोबारा लॉगिन के लिए ओटीपी मिला। जिसे लिंक करते ही धड़ाधड़ ओटीपी आने लगे। इसके बाद 10 मिनट के अंदर 54 प्रमाणपत्र जारी हो गए। उन्होंने पंचायती राज व सीएमओ कार्यालय फोन कर आईडी से प्रमाण पत्र जारी करने की बात पूछी तो इन्कार किया गया।

बाद में पता चला कि हैकर ने सीआरएस पोर्टल पर कुरसेड़ा की ई-मेल ही बदल दी है। बार-बार ओटीपी आने पर सचिव ने कंप्यूटर से आईडी बंद करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। सचिव के अनुसार जारी प्रमाणपत्रों में ग्राम पंचायत कुरसेड़ा का एक भी नहीं है।

अधिकांश प्रमाणपत्र लखनऊ व अन्य जिलों के हैं। सचिव ने ई-मेल आईडी हैक होने की जानकारी जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) को दी तो कार्यालय में हड़कंप मच गया। उन्होंने अन्य सचिवों को अपनी लॉगिन आईडी की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

54 फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। अभी भी लॉगिन खुल नहीं रही है। अन्य पंचायतों के सचिवों को भी सचेत किया गया है। साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।– मनोज कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000