सड़क हादसे में जाम लगाते परिजन उत्तरप्रदेशसम्भल बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू वाहन ने नाै लोगों को रौंदा, चार की मौत, सड़क किनारे बैठे थे सभी, पलट गया वाहन By Pratibha Rajdar On Sep 16, 2024 253 संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के भोपतपुर में सड़क किनारे बैठे नाै लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो मैक्स वाहन ने रौंद दिया। इसमें गांव भोपतपुर निवासी लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (33), पूरन की मौत हो गई। ओमप्रकाश (40), गंगा प्रसाद (45), निरंजन (30), जमुना सिंह घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि सभी सड़क किनारे बैठे थे। गवां की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और पलट गई। सभी घायलों को सीएचसी रजपुरा पहुंचाया गया। जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर लोग भड़क उठे और उन्होंने जाम लगा दिया। एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजें गए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। डीएम राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। समाचार 253 Share