प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी:पुलिस-पशु तस्कर की बड़ी मुठभेड़, एक तस्कर घायल:अवैध तमंचा और बाइक बरामद, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

प्रतापगढ़ के देल्हुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक पशु तस्कर नौशाद के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है।

                                                  मौके पर जांच करती पुलिस

 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक नौशाद को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो नौशाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नौशाद के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल तस्कर नौशाद प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

उस पर आरोप है कि दो दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बरसड़ा गांव से रात के समय चार मवेशियों की चोरी की थी। इसके बाद गांव के किनारे नदी के पास तीन मवेशियों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी और उनका मांस उठा ले गए थे।

सुबह जब ग्रामीणों को मवेशियों की हत्या की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और लगातार पशु तस्करों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में आज सुबह नौशाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।

पुलिस के अनुसार, घायल तस्कर से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। नौशाद का इलाज जारी है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000