देवरिया मर्डर केस में बड़ा अपडेट, सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का ‘कातिल’ प्रेमचंद यादव का करीबी अरेस्ट, राइफल भी हुई बरामद 

उत्तर प्रदेश में देवरिया के फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में हुए नरसंहार मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी नवनाथ मिश्रा उर्फ पट्टू को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से वो राइफल भी बरामद हुई है, जिससे सत्य प्रकाश दुबे और परिवार के लोगों पर पट्टू ने गोली चलाई थी. यह राइफल प्रेमचंद के नाम है. इसे रुद्रपुर के भभौली तिराहे से अरेस्ट किया गया है. नवनाथ मिश्रा उर्फ पट्टू मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव का ड्राइवर और बॉडीगार्ड है. ये फतेहपुर गांव के अभयपुरा टोला का ही रहने वाला है. इस मामले में एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सत्य प्रकाश दुबे, उनकी बेटी सलोनी और बेटे गांधी को गन शॉट इंजरी की पुष्टि हुई है. सत्य प्रकाश के सीने, सलोनी के घुटने और बेटे गांधी के दिल के निचले हिस्से में गोली लगी थी 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कही ये बातें…

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब उसे जानकारी हुई कि उसके मालिक प्रेमचंद की हत्या हो गई है तो वो खेत के रास्ते भागते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचा. इसके बाद गांव के दो लड़के प्रेम चंद की राइफल लेकर पहुंचे.  उससे ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. बता दें कि इस घटना में पुलिस ने नवनाथ समेत 21 लोग को जेल भेज चुकी है. 

NSA के तहत भी होगी कार्रवाई…

गौरतललब है कि 2 अक्टूबर को जनपद के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या हुई थी. इसके प्रतिशोध में सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को बंदूक और धारदार हथियार से अंजाम दिया गया था. SPसंकल्प शर्मा थाना रुद्रपुर ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद सत्य प्रकाश दुबे के परिवार की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी. मामले में नवनाथ मिश्रा समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. नवनाथ प्रेमचंद के साथ रहता था. इसने स्वीकार किया है कि घटना के समय मौके पर था. राइफल से तीन राउंड फायरिंग की थी. इस मामले में NSA के तहत भी कार्रवाई होगी. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000