बाइक सवारों ने चार लोगों को मारी गोली: इंजीनियर समेत दो की मौत, हमलावरों ने खुद बताई पूरी वजह

बागपत में बाइक सवारों ने चार लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने कार और मोबाइल बरामद कर लिया है। बागपत में बाइक सवार दो युवकों ने शनिवार की रात दिल्ली हाईवे और अन्य मार्गों पर एक के बाद एक चार लोगों को गोली मारी, जिनमें निबली निवासी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के भतीजे शेखर शर्मा उर्फ चिंटू (22), नौरोजपुर गुर्जर निवासी विप्रो कंपनी के इंजीनियर अनुज नैन (35) की मौत हो गई।

वहीं राहगीर विशेष लोक अभियोजक के चचेरे भाई प्रवेश निवासी बुढेड़ा, प्रशांत निवासी सहारनपुर घायल हो गए। दोनों आरोपी निबाली गांव के डेयरी संचालक आर्यन शर्मा और आदिल रविवार शाम मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। उनसे इंजीनियर की कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बागपत में बाइक सवार दो युवकों ने शनिवार की रात दिल्ली हाईवे और अन्य मार्गों पर एक के बाद एक चार लोगों को गोली मारी, जिनमें निबली निवासी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के भतीजे शेखर शर्मा उर्फ चिंटू (22), नौरोजपुर गुर्जर निवासी विप्रो कंपनी के इंजीनियर अनुज नैन (35) की मौत हो गई।

                                सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई अनुज की गाड़ी

 

वहीं राहगीर विशेष लोक अभियोजक के चचेरे भाई प्रवेश निवासी बुढेड़ा, प्रशांत निवासी सहारनपुर घायल हो गए। दोनों आरोपी निबाली गांव के डेयरी संचालक आर्यन शर्मा और आदिल रविवार शाम मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। उनसे इंजीनियर की कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे मीतली-बसौद मार्ग पर बुढ़ेडा गांव निवासी विशेष लोक अभियोजक इंद्रपाल गुर्जर के बेटे की शादी के लिए परिवार वाले पाबला गांव में भात नौतकर लौट रहे थे।

इंद्रपाल के भाई अधिवक्ता रविंद्र की बाइक पर पीछे बैठे प्रवेश की कमर में गोली मारकर बाइक सवार भाग गए। घायल प्रवेश को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद ही अग्रवाल मंडी टटीरी में अपनी रिश्तेदारी में आए प्रशांत निवासी गलीरा चौक सहारनपुर और आरोपी बाइक सवार दोनों युवक ठेली पर अंडे खा रहे थे। इसी दौरान इनके बीच कहासुनी हुई और प्रशांत ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया।

            मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी

 

तभी आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। प्रशांत को भी भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को रात में ही निवाड़ा-नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर बाग के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। उसकी पहचान शेखर शर्मा निवासी निबाली के रूप में हुई। वह सोनीपत के कुंडली में फैक्टरी में सुपरवाइजर था। ड्यूटी से घर लौटते समय उसके सीने में गोली मारी गई। पुलिस को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के सामने भी शव पड़ा होने की सूचना मिली। उसकी पहचान नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी इंजीनियर अनुज नैन के रूप में हुई। उसकी गर्दन में गोली मारी गई। आरोपी उसकी बलेनो कार व मोबाइल भी ले गए थे। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सभी जगह बाइक सवार दो युवक नजर आए।

इसलिए दिया घटनाओं को अंजाम

हत्यारोपी आर्यन और उसके साथी आदिल ने पुलिस को बताया कि निबाली गांव के शेखर से खेकड़ा में तीन महीने पहले बरात में डांस करने पर कहासुनी हो गई थी, जिसमें शेखर ने उनकी पिटाई कर दी थी। शेखर को मारने के लिए ही तमंचे लेकर आए थे और उस पिटाई का बदला लेने के लिए हत्या कर दी। इनको पता था कि वह रात में दस से 12 बजे के बीच ही इस रास्ते से आता था। इनके अलावा तीनों घटनाओं को शराब के नशे में अचानक अंजाम दिया गया। दोनों ने शराब के नशे में बाइक आगे निकालने को लेकर गाली-गलौज होने पर प्रवेश को गोली मारी। अंडे की दुकान पर विवाद होने पर प्रशांत को गोली मारकर भाग गए। इंजीनियर अनुज से कार छीनने के लिए गोली मारी। गोली गर्दन में लगने से उसकी मौत हो गई। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000