बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम, युवक को रोककर बाइक और मोबाइल लेकर हुए फरार

अमेठी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर से कम पर जा रहे युवक को रोककर उनके साथ मारपीट करते हुए असलहे के बल पर मोबाइल और बाइक छीन कर मौके से फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है। रविवार की सुबह पीड़ित शशांक यादव उर्फ वकील पुत्र अयोध्या प्रसाद ग्राम भुआलापुर भवसिंहपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का रहने वाला है। वह कस्बे में एक शॉपिंग मॉल में काम करता है।

प्रतिदिन की भांति आज सुबह शशांक बाइक से काम पर अमेठी जाने के लिए निकला था। जैसे वह संग्रामपुर थानाकत्र के जरौटा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आ गए और शशांक के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद शशांक गिर पड़ा। बदमाशों ने शशांक की जेब से मोबाइल निकाल लिया और उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर तत्काल संग्रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से जानकारी लेते हुए घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के सभी पहलुओं की प्रत्येक स्तर से बारीकी से जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000