बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को चाकू मारकर 78 हजार लूटे

कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र में एक लूट की दुस्साहसिक वारदात हुई है। जहां चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर पंप मालिक को रोज की तरह कैश देने जा रहे मैनेजर को बाइक सवार बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने बराबर से बाइक लगाकर चाकू मारी और गिरते ही 78 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह वारदात की सूचना पंप मालिक को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। फिलहाल घटना के बाद पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

पनकी ई ब्लॉक निवासिनी कुसुमलता का रतनपुर शताब्दी नगर में कैलाश एनर्जी कॉरपोरेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। उनके यहां रावतपुर निवासी मैनेजर हीरा प्रसाद काफी समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना पेट्रोल पंप में रात तक का सारा हिसाब करने के बाद मालिक के घर पहुंचकर दे देते हैं।बताया कि सोमवार रात तकरीबन 9.10 मिनट पर पेट्रोल पंप से 78 हजार रुपये नकद लेकर बैग में रखकर मालकिन के घर ई ब्लॉक जा रहे थे। अभी वह अपनी बाइक से पनकी मंदिर के पास चौकी से 200 मीटर की दूरी पर नए पुल पर पहुंचे ही थे, कि पीछे से बाइक से आए तीन बदमाशों ने पीठ में चाकू मारकर गिरा दिया। इसके बाद वह हाथ से बैग छीनकर भाग निकले।

पीड़ित के अनुसार अंदर स्वेटर व जॉकेट पहने होने के कारण वह बाल-बाल बच गए। लेकिन गिरने से हाथ पैर चोट लग गए। उन्होंने किसी तरह गाड़ी किनारे खड़ी की और सूचना मालकिन को दी। इस पर उनके भी होश उड़ गए। पनकी पुलिस को वारदात की सूचना देकर तहरीर दी गई है। इस संबंध में पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000