बीजेपी नेता का अपहरण करके की गई हत्या भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप

कोलकाता के पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक नेता के साथ पत्नी के सामने मारपीट करने के बाद अपहरण और फिर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगाया है। घटना पूर्व मेदिनीपुर जिले की है। मृतक की पहचान विजय कृष्ण भुइयां के रूप में हुई है। वे बूथ अध्यक्ष थे। भाजपा ने सोमवार रात से ही विरोध-प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को घर लौट रहे थे। उसी समय उनकी पत्नी के सामने उनके साथ मारपीट की गई। उसके बाद बाइक सवार तृणमूल के कई नेता आए और उसे घर से उठा कर ले गए। उसके बाद उसकी हत्या कर घर से थोड़ी दूरी पर शव फेंक दिया गया। रात को ही मयना के भाजपा विधायक अशोक डिंडा के नेतृत्व में थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया है।

डिंडा ने कहा कि हत्या के पीछे मयना से पूर्व तृणमूल विधायक संग्राम दोलुई का हाथ है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि हत्या में तृणमूल कांग्रेस और ममता की पुलिस का हाथ है। उन्होंने कहा, हम इसकी सीबीआई जांच की मांग करेंगे और शव का पोस्टमार्टम राज्य सरकार के अस्पताल की जगह सेंट्रल गवर्नमेंट अस्पताल में कराने की मांग करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10-12 दिनों में बंगाल भाजपा के तीन समर्थकों और कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का अत्याचार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने कल बंद का आह्वान किया है। विजय कृष्ण भुइयां को चार मई को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000